<

Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: संकट के समय भी वंदेमातरम गीत के साथ आगे बढ़ता रहा देश : PM Modi

Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: संसद में वंदे मातरम पर बहस के लिए मंच तैयार, PM मोदी और बड़े मंत्री बोलेंगे

Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. सोमवार (8 दिसंबर, 2025) का दिन दोनों सदनों के लिए खास होने वाला है. वंदे मातरम पर खास चर्चा होने वाली है, क्योंकि इस राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 साल पूरे हो रहे हैं. लोकसभा में सोमवार को इस पर चर्चा होगी. अगले दिन मंगलवार (9 दिसंबर, 2025) को राज्यसभा में वंदेमातरण गीत पर चर्चा की जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रीय गीत के कई ज़रूरी और कम जाने-पहचाने ऐतिहासिक पहलुओं पर रोशनी डाले जाने की उम्मीद है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर 12 बजे बहस शुरू कर सकते हैं, जिससे कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत होगी. चर्चा के आखिर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोलेंगे. इस बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अन्य मुद्दे पर कहना है कि जब भी संसद में बहस होती है, तो सामाजिक न्याय का ज़िक्र होता है. यह भारतीय राजनीति का एजेंडा रहा है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले 11 सालों से जो नीतियां बना रहे हैं, उनसे सामाजिक न्याय पूरा होता दिख रहा है. कांग्रेस झूठे नैरेटिव गढ़ती है कि प्रधानमंत्री मोदी आरक्षण को समाप्त कर देंगे. वर्ष 2024 के चुनावों में कांग्रेस ने डीपफेक का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री मोदी के राज्यसभा में दिए गए एक बयान को जो पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा था. इसमें उन्होंने कहा था कि मैं आरक्षण के खिलाफ हूं उसे फैलाया लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में जो हुआ कांग्रेस के लोग इससे हैरान हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों को सामाजिक न्याय मिल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और लोगों को सामाजिक न्याय मिल रहा है. संसद का शीतकालीन सेशन 1 दिसंबर को शुरू हुआ है और 19 दिसंबर, 2025 तक चलेगा. 

 

Live Updates

  • 13:59 (IST) 08 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: 2047 तक विकसित भारत बनाना है: पीएम मोदी

    Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates:  प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा कि देश के महापुरुषों का सपना था स्वतंत्र भारत. देश की आज की पीढ़ी का सपना है समृद्ध भारत. आज़ाद भारत के सपने को सींचा था वंदे मातरम् की भावना ने. समृद्ध भारत के सपने को सीचेंगा वंदे मातरम् की भावना. हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, 2047 तक विकसित भारत बनाना है. 

  • 13:37 (IST) 08 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: संकट के समय भी वंदेमातरम गीत के साथ आगे बढ़ता रहा देश

     Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में  अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत पर जब-जब संकट आए देश वंदे मातरम् की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा. आज भी 15 अगस्त, 26 जनवरी की बात आती है तो हर घर तिरंगे की बात आते है तो चारों तरफ यही भाव दिखता है.जब देश की आजादी को कुचलने की कोशिश हुई. संविधान की पीठ पर छूरा घोंप दिया गया. आपातकाल थोपा गया तो यही वंदे मातरम् की ताकत थी कि देश खड़ा हुआ. देश पर जब भी युद्ध थोपे गए. संघर्ष की नौबत आई तो यही वंदे मातरम् का भाव था कि देश का जवान सीमाओं पर अड़ गया और मां भारती का झंडा फहराता रहा, विजय प्राप्त करता रहा. 

  • 13:32 (IST) 08 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates:  वंदेमातरम गीत के बहाने पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

    Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates:  तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे के लिए झुकी इसलिए कांग्रेस को एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा. दुर्भाग्य से कांग्रेस की नीतियां वैसी की वैसी हैं. INC चलते-चलते MMC हो गया है. 

  • 13:28 (IST) 08 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates:  स्वतंत्रता आंदोलन में गली-गली का नाद बन गया था वंदेमातरम गीत

    Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates:  प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा कि अंग्रेजों ने बांटों और राज करो, इस रास्ते को चुना और उन्होंने बंगाल को इसकी प्रयोगशाला बनाया क्योंकि वो भी जानते थे कि वो एक वक्त था जब बंगाल का बौद्धिक सामर्थ्य देश को दिशा, ताकत, प्रेरणा देता था. पीएम मोदी ने कहा कि  अंग्रेज भी जानते थे कि बंगाल का यह जो सामर्थ्य है वो पूरे देश की शक्ति का एक केंद्र बिंदु है और इसलिए अंग्रेजों ने सबसे पहले बंगाल के टुकड़े करने की दिशा में काम किया। अंग्रेजों का मानना था कि एक बार बंगाल टूट गया तो यह देश भी टूट जाएगा...1905 में अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन किया लेकिन जब अंग्रेजों ने 1905 में यह पाप किया तो वंदे मातरम् चट्टान की तरह खड़ा रहा. बंगाल की एकता के लिए वंदे मातरम् गली-गली का नाद बन गया था और वो ही नारा प्रेरणा देता था.

  • 13:26 (IST) 08 Dec 2025

    Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: पीएम मोदी ने वंदे मातरम गीत को बनाया विश्व के लिए अजूबा

    Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा कि हम देशवासियों को गर्व होना चाहिए कि दुनिया के इतिहास में कहीं पर भी ऐसा कोई काव्य नहीं हो सकता. ऐसा कोई भाव गीत नहीं हो सकता जो सदियों तक एक लक्ष्य के लिए कोटि-कोटि जनों को प्रेरित करता हो. पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि गुलामी के कालखंड में भी ऐसे लोग हमारे यहां पैदा होते थे जो इस प्रकार के भावगीत की रचना कर सकते थे, यह विश्व के लिए अजूबा है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST