Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: संसद में वंदे मातरम पर बहस के लिए मंच तैयार, PM मोदी और बड़े मंत्री बोलेंगे
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. सोमवार (8 दिसंबर, 2025) का दिन दोनों सदनों के लिए खास होने वाला है. वंदे मातरम पर खास चर्चा होने वाली है, क्योंकि इस राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 साल पूरे हो रहे हैं. लोकसभा में सोमवार को इस पर चर्चा होगी. अगले दिन मंगलवार (9 दिसंबर, 2025) को राज्यसभा में वंदेमातरण गीत पर चर्चा की जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रीय गीत के कई ज़रूरी और कम जाने-पहचाने ऐतिहासिक पहलुओं पर रोशनी डाले जाने की उम्मीद है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर 12 बजे बहस शुरू कर सकते हैं, जिससे कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत होगी. चर्चा के आखिर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोलेंगे. इस बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अन्य मुद्दे पर कहना है कि जब भी संसद में बहस होती है, तो सामाजिक न्याय का ज़िक्र होता है. यह भारतीय राजनीति का एजेंडा रहा है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले 11 सालों से जो नीतियां बना रहे हैं, उनसे सामाजिक न्याय पूरा होता दिख रहा है. कांग्रेस झूठे नैरेटिव गढ़ती है कि प्रधानमंत्री मोदी आरक्षण को समाप्त कर देंगे. वर्ष 2024 के चुनावों में कांग्रेस ने डीपफेक का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री मोदी के राज्यसभा में दिए गए एक बयान को जो पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा था. इसमें उन्होंने कहा था कि मैं आरक्षण के खिलाफ हूं उसे फैलाया लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में जो हुआ कांग्रेस के लोग इससे हैरान हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों को सामाजिक न्याय मिल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और लोगों को सामाजिक न्याय मिल रहा है. संसद का शीतकालीन सेशन 1 दिसंबर को शुरू हुआ है और 19 दिसंबर, 2025 तक चलेगा.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा कि देश के महापुरुषों का सपना था स्वतंत्र भारत. देश की आज की पीढ़ी का सपना है समृद्ध भारत. आज़ाद भारत के सपने को सींचा था वंदे मातरम् की भावना ने. समृद्ध भारत के सपने को सीचेंगा वंदे मातरम् की भावना. हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, 2047 तक विकसित भारत बनाना है.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत पर जब-जब संकट आए देश वंदे मातरम् की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा. आज भी 15 अगस्त, 26 जनवरी की बात आती है तो हर घर तिरंगे की बात आते है तो चारों तरफ यही भाव दिखता है.जब देश की आजादी को कुचलने की कोशिश हुई. संविधान की पीठ पर छूरा घोंप दिया गया. आपातकाल थोपा गया तो यही वंदे मातरम् की ताकत थी कि देश खड़ा हुआ. देश पर जब भी युद्ध थोपे गए. संघर्ष की नौबत आई तो यही वंदे मातरम् का भाव था कि देश का जवान सीमाओं पर अड़ गया और मां भारती का झंडा फहराता रहा, विजय प्राप्त करता रहा.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे के लिए झुकी इसलिए कांग्रेस को एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा. दुर्भाग्य से कांग्रेस की नीतियां वैसी की वैसी हैं. INC चलते-चलते MMC हो गया है.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा कि अंग्रेजों ने बांटों और राज करो, इस रास्ते को चुना और उन्होंने बंगाल को इसकी प्रयोगशाला बनाया क्योंकि वो भी जानते थे कि वो एक वक्त था जब बंगाल का बौद्धिक सामर्थ्य देश को दिशा, ताकत, प्रेरणा देता था. पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेज भी जानते थे कि बंगाल का यह जो सामर्थ्य है वो पूरे देश की शक्ति का एक केंद्र बिंदु है और इसलिए अंग्रेजों ने सबसे पहले बंगाल के टुकड़े करने की दिशा में काम किया। अंग्रेजों का मानना था कि एक बार बंगाल टूट गया तो यह देश भी टूट जाएगा...1905 में अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन किया लेकिन जब अंग्रेजों ने 1905 में यह पाप किया तो वंदे मातरम् चट्टान की तरह खड़ा रहा. बंगाल की एकता के लिए वंदे मातरम् गली-गली का नाद बन गया था और वो ही नारा प्रेरणा देता था.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा कि हम देशवासियों को गर्व होना चाहिए कि दुनिया के इतिहास में कहीं पर भी ऐसा कोई काव्य नहीं हो सकता. ऐसा कोई भाव गीत नहीं हो सकता जो सदियों तक एक लक्ष्य के लिए कोटि-कोटि जनों को प्रेरित करता हो. पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि गुलामी के कालखंड में भी ऐसे लोग हमारे यहां पैदा होते थे जो इस प्रकार के भावगीत की रचना कर सकते थे, यह विश्व के लिए अजूबा है.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा कि हम लोगों पर वंदे मातरम् का कर्ज है. वही वंदे मातरम है जिसने वो रास्ता बनाया जिस रास्ते से हम यहां पहुंचे हैं और इसलिए हमारा कर्ज बनता है. भारत हर चुनौतियों को पार करने में सामर्थ्य है. वंदे मातरम् सिर्फ गीत या भावगीत नहीं, बल्कि यह हमारे लिए प्रेरणा है. हम आत्मनिर्भर भारत के सपने को लेकर चल रहे हैं और इसको पूरा करने के लिए वंदे मातरम् हमारी प्रेरणा है. हम स्वदेशी आंदोलन को ताकत देना चाहते हैं. समय बदला होगा, रूप बदले होंगे लेकिन पूज्य गांधी ने जो भाव व्यक्त किया था उस भाव की ताकत आज भी मौजूद है और वंदे मातरम् हमें जोड़ता है.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर कहा कि जो वंदे मातरम् 1905 में महात्मा गांधी को राष्ट्रगान के रूप में दिखता था. वंदे मातरम् इतना महान था. इसकी भावना इतनी महान थी तो फिर पिछली सदी में इसके साथ इतना बड़ा अन्याय क्यों हुआ? वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात क्यों हुआ? वह कौनसी ताकत थी जिसकी इच्छा पूज्य बापू की भावना पर भारी पड़ गई जिसने वंदे मातरम् जैसी पवित्र भावना को विवादों में घसीट दिया.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा कि बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने जब वंदे मातरम् की रचना की तो स्वभाविक ही वह स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर बन गया. पूरब से पश्चिम उत्तर से दक्षिण तक वंदे मातरम् हर भारतीय का संकल्प बन गया.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा कि बंगाल का विभाजन तो हुआ लेकिन बहुत बड़ा स्वदेशी आंदोलन हुआ और तब वंदे मातरम् हर जगह गूंज रहा था. अंग्रेज समझ गए थे कि बंगाल की धरती से निकला बंकिम बाबू का यह भाव सूत्र जो उन्होंने तैयार किया था उसने अंग्रेजों को हिला दिया था. इस गीत की ताकत इतनी थी कि अंग्रेजों को इस गाने पर प्रतिबंध लगाने पर मजबूर होना पड़ा था. गाने और छापने पर ही नहीं वंदे मातरम् शब्द बोलने पर भी सज़ा होती है. इतने कठोर कानून लागू किए थे कि लोगों को जेल जाना पड़ जाता था.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा कि बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने जब वंदे मातरम् की रचना की तो स्वभाविक ही वह स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर बन गया. पूरब से पश्चिम उत्तर से दक्षिण तक वंदे मातरम् हर भारतीय का संकल्प बन गया.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: संसद का शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा कि वंदे मातरम् की शुरुआत बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने 1875 में की थी. यह गीत उस समय लिखा गया था जब 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेज सल्तनत बौखलाई हुई थी. भारत पर भांति-भांति के दबाव डाल रही थी, भांति-भांति के जुल्म कर रही थी. उस समय उनके राष्ट्र गीत को घर-घर तक पहुंचाने से रोकने का काम चल रहा था. ऐसे समय में बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया और उसमें से वंदे मातरम् का जन्म हुआ.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: पार्लियामेंट विंटर सेशन के दौरान सोमवार को वंदे मातरम पर बहस को लेकर BJP MP अरुण गोविल ने कहा कि वंदे मातरम पर कई बार सवाल उठाए गए हैं. ऐसे में इस मुद्दे पर बहस की ज़रूरत थी. असल में यह कोई बहस नहीं है, बल्कि वंदे मातरम के बारे में जागरूकता बढ़ाने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिश है. देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय में वंदे मातरम से देवी-देवताओं को समर्पित कुछ लाइनें हटा दी गई थीं.
Parliament Winter Session Day 6 LIVE Updates: बीजेपी बिहार एनडीए के सभी सांसद आज संसद में पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार जीत हासिल की है. 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 202 सीटें हासिल करके इतिहास रच दिया है.
Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…
Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…
Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…
Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…