<

Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE Updates: गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस 19, ट्रॉफी के साथ मिले 50 लाख रुपये; फरहाना बनी रनरअप

Bigg Boss 19 Grand Finale: Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE:'बिग बॉस 19'  के विनर का इंतजार रविवार (7 दिसंबर, 2025) को खत्म हो जाएगा. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और होस्ट सलमान खान इस सीजन के विनर का एलान करेंगे.

Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: बिग बॉस 19 का खिताब गौरव खन्ना ने जीत लिया. सलमान खान ने अपने हाथों से बिग बिग बॉस 19 की चमचमाती ट्रॉफी दी. पिछले एक पखवाड़े के दौरान अशनूर कौर और मालती चहर के बाहर होने से 5 फाइनलिस्ट (प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और गौरव खन्ना) के बीच मुकाबला थी. पिछले सप्ताह ही मालती चाहर के बाहर होने के बाद शो में यही 5 कंटेस्टेंट्स बचे थे. यहां पर बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ के टेलीकास्ट की शुरुआत 24 अगस्त, 2025 को हुई थी. इसका JioHotstar और Colors TV पर प्रीमियर हुआ था. शुरुआत में इसमें 18 कंटेस्टेंट थे, लेकिन धीरे-धीरे कम वोटिंग के चलते बाहर होते रहे. अशनूर कौर को नियमों का उल्लंघन करने के चलते बिग बॉस 19 से एक झटके में बाहर कर दिया गया, हालांकि वह फाइनिस्ट की दावेदार थी. उन्होंने अन्य प्रतियोगी तान्या मित्तल के साथ अनुचित और हिंसक व्यवहार किया था, जो बिग बॉस की रूल बुक से बाहर था. ऐसे में उन्हें बाहर किया गया. 

ये रहे टॉप-5 फाइनलिस्ट

1. गौरव खन्ना
2. अमाल मलिक
3. तान्या मित्तल
4. फरहाना भट्ट
5. प्रणित मोरे

कहां देखा गया फाइनल?

‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 को हुआ. मेकर्स का कहना है कि दर्शकों के लिए इंतजाम किया है, जिससे वो इससे वंचित नहीं रह जाएं. OTT दर्शकों के लिए लाइव टेलीकास्ट JioCinema पर होगा. इसके अलावा दर्शक Disney+ Hotstar पर रात 9 बजे से ही लाइव देख सकेंगे. इसके साथ-साथ टेलीविजन के दर्शक कलर्स टीवी पर रात 10 बचकर 30 बजे से बिग बॉस-19 का फाइनल देख पाएंगे. मेकर्स का मानना है कि इस बार दर्शकों का रिकॉर्ड टूट सकता है. 

Live Updates

  • 23:28 (IST) 07 Dec 2025

    Bigg Boss Finale LIVE: बिग बॉस-19 फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान खान

    Bigg Boss Finale LIVE:  बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान ने महान एक्टर धर्मेंद्र को याद किया. सलमान खान ने बताया कि वह करीब-करीब बिग बॉस के हर सीजन में आए. धर्मेंद्र को याद करते हुए सलमान खान भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए.

  • 23:09 (IST) 07 Dec 2025

    Bigg Boss Finale LIVE: बिग बॉस-19 के ग्रैंड फिनाले में टॉप-3 में शामिल हुए फरहाना, गौरव और प्रणित

    Bigg Boss Finale LIVE: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से ताजा और नया अपडेट सामने आया है. अमाल मलिक  के बाद तान्या मित्तल भी बाहर हो गईं हैं. अब फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्रणीत मोरे टॉप 3 में शामिल हो चुके हैं.  

  • 22:31 (IST) 07 Dec 2025

    Bigg Boss Finale LIVE: अमाल मलिक टॉप-5 से बाहर, तान्या, गौरव, फरहाना और प्रणित में अब होगी टक्कर

    Bigg Boss Finale LIVE: बिग बॉस फिनाले में रविवार को सबसे पहले अमाल मलिक बाहर होग. प्रतियोगिता में टॉप-5 कंटेस्टेंट को परिजन को फोटो लगानी थी. इसमें अमाल मलिक के परिजन चूक गए. इसके साथ ही वह बाहर हो गए.

  • 22:22 (IST) 07 Dec 2025

    Bigg Boss Finale LIVE: फिनाले में शामिल हुए भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह

    Bigg Boss Finale LIVE: फिनाले में शामिल होने के लिए कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, करण कुंद्रा जैसे सितारे पहुंचे. आयोजन में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी सलमान खान के साथ नजर आए. यहां पर बता दें कि पवन सिंह ने सलखान खान के अनुरोध पर भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' पॉपुलर सॉन्ग पर पर्फोर्मेंस दी. सलमान खान ने भी इस गाने पर डांस किया. 

  • 22:12 (IST) 07 Dec 2025

    Bigg Boss Finale LIVE:  'बिग बॉस 19' के फिनाले में नजर आए एक्स-कंटेस्टेंट्स

    Bigg Boss Finale LIVE: 'बिग बॉस 19' के फिनाले में रविवार को सीजन के एक्स-कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए. इनमें बसीर अली, जीशान सिद्दीकी, मृदुल तिवारी, नतालिया, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा और अशनूर कौर शामिल थे. इनके अलावा टॉप 5 कंटेस्टेंट्स भी इसमें शामिल हुए.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री बने बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद…

Last Updated: April 15, 2026 11:27:09 IST

CSK vs KKR Highlights: केकेआर की लगातार चौथी हार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से रौंदा, दर्ज की दूसरी जीत

CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए…

Last Updated: April 14, 2026 23:40:38 IST