<

Vice President Election 2025 Live: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, कब आएंगे नतीजे; किसके जीतने के आसार

Vice President Election 2025 Live: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, कब आएंगे नतीजे; किसके जीतने के आसार

Vice President Election 2025 Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) ने सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि उन्हें टक्कर देने के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। यह महज इत्तेफाक है कि सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी दोनों ही दक्षिण भारत के रहने वाले हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से जारी है, जो देर शाम तक चलेगी। इसके बाद वोटों की गिनती भी मंगलवार शाम को ही होनी है। बताया जा रहा है कि 9 बजे ससे पहले ही नतीजे सामने आ जाएंगे। इसके साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि बी सुदर्शन रेड्डी और सीपी राधाकृष्णन में से कौन देश का नया उपराष्ट्रपति बनेगा। उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA गठबंधन का पलड़ा भारी है, जबकि INDI गठबंधन इसमें कमजोर है। I.N.D.I.A. ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रह चुके हैं, जबकि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के राज्यपाल हैं। वह बिहार और महाराष्ट्र के भी राज्यपाल रह चुके हैं। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन के पास 436 सांसदों के वोट हैं, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी की बात करें तो 324 वोट ही हैं। जाहिर है दोनों के बीच 112 वोटों का अतंर है। इसमें रोचक बात यह है कि जेडपीएम, अकाली दल और आम आदमी पार्टी की स्वाति मालिवाल का स्टैंड भी क्लियर नहीं है। कागजों में एनडीए उम्मीदवार की जीत तय है। इसके पीछे वजह यह भी है कि नवीन पटनायक की बीजेडी, चंद्रशेखर राव की बीआरएस और शिरोमणि अकाली दल ने मतदान में भाग नहीं लेने का फैसला लिया है। इससे NDA उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है। यहां पर बता दें कि  जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। 

Live Updates

  • 11:19 (IST) 09 Sep 2025

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST