<

Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: नेपाल में ‘खूनी क्रांति’ जारी, झारखंड से ISIS का आतंकी गिरफ्तार

Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: डोनाल्ड ट्रंप बोले- पीएम मोदी से जल्द होगी बातचीत, केजरीवाल की याचिका पर HC में होगी सुनवाई

Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: बुधवार (10 सितंबर) को आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तरह तृतीया तिथि का श्राद्ध बुधवार को किया जाएगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीति की बात करें तो जहां यूक्रेन और रूस में जारी है तो इजराइल और कतर के बीच युद्ध का नया मोर्चा खुल सकता है। इसके पीछे वजह यह है कि इजराइल ने  कतर की राजधानी दोहा में हमले की कड़ी 15 फाइटर जेट्स से 10 बम ग‍िराए है, जिससे दोहा में सनसनी मच गई। इजराइली सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमले हमास की सीनियर लीडरश‍िप को टारगेट कर क‍िए गए। कतर अमेरिका का सहयोगी है, लेकिन वह हमास का समर्थन करता है। ऐसे में कतर अगर इजराइल पर जवाबी कार्रवाई करता है तो युद्ध का नया मोर्चा भी खुल सकता है। नेपाल में हालात बदतर हो चुके हैं। प्रधानमंत्री केपी ओली समेत तमाम मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। सेना ने सत्ता संभालने की बात कही है। देश की बात करें तो एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है, जल्द ही उनका शपथ ग्रहण भी होगा। फोन के शौकीनों के लिए आईफोन 17 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस बार एपल ने आईफोन 16 की तुलना आईफोन 17 की इंटरनल स्टोरेज को दोगुना कर दिया है। आबकारी घोटाला में  मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी, जबकि इससे पहले हुई सुनवाई में दिल्ली HC ने ED से मांगा जवाब था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं. मैं आने वाले हफ़्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। 

Live Updates

  • 10:47 (IST) 10 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live: झारखंड से ISIS का आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ

    Aaj Ki Taza Khabar Live : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ISIS आतंकी अज़हर दानिश को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यह गिरफ्तारी झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में की। बताया जा रहा है कि संदिग्ध ISIS आतंकी अज़हर को दानिश रांची के इस्लामनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली स्पेशल सेल लंब समय से उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल 8 जगहों पर छापेमारी चल रही है। इसमें आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

  • 09:44 (IST) 10 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: दिल्ली पुलिस ने रांची से एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया

    Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने बुधवार सुबह रांची से एक संदिग्ध आतंकवादी को हिरासत में लिया। संदिग्ध आतंकवादी का नाम अशर दानिश बताया गया है। वह मूल रूप से बोकारो जिले का रहने वाला है।

  • 09:03 (IST) 10 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: सबेया में 11 सितंबर को प्रशांत किशोर की सभा की तैयारी शुरू, बनी रणनीति

    Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: हथुआ स्थित गांधी आश्रम परिसर में जन सुराज पार्टी के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए जनसभा 11 सितंबर को होगी. कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक की, जिसमें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी. 11 सितंबर को सबेया में होने वाली प्रशांत किशोर की जनसभा को लेकर प्रवक्ता संजय स्वदेश ने बताया कि हथुआ अनुमंडल अंतर्गत सबेया स्थित पुलिस चेकपोस्ट के पास खेल मैदान में कार्यक्रम होगा. करीब 20 हजार लोगों को एकत्रित कर बिहार बदलाव के लिए हुंकार भरा जाएगा।

  • 08:03 (IST) 10 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: फिलिपींस से लेकर नेपाल तक, अब तक किन-किन देशों में 'खूनी क्रांति' से हुआ सत्ता परिवर्तन

    Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: पीएम समेत तमाम मंत्रियों के इस्तीफों के बाद भी नेपाल में व्यापक प्रदर्शन जारी है। इन प्रदर्शनों के दौरान काठमांडू में संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास को आग लगा दी गई. यह घटनाएं नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद हुई हैं. प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट समेत सरकारी इमारतों में घुस गए और आग लगा दी. पूर्व प्रधानमंत्री झालानथ खनाल की पत्नी को भी भीड़ ने आग के हवाले करने बात भी सामने आ रही है। फिलीपींस, ट्यूनीशिया, मिस्र, लीबिया, यमन, बांग्लादेश जैसी सरकारों का पतन हो गया। इससे पहले किन-किन देशों में जनता ने इस कदर विद्रोह किया कि राष्ट्राध्यक्ष को देश छोड़कर भागना पड़ा? बांग्लादेश से शुरुआत करते हुए स्टोरी प्रस्तावित है।

  • 06:33 (IST) 10 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: ट्रंप ने बताया कब होगी पुतिन से अगली बातचीत

    Aaj Ki Taza Khabar 10 September 2025 Live Updates: यह पूछे जाने पर कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कब बात करेंगे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "यह ज़रूर होगा। हमारे पास वह मुद्दा और गाजा मुद्दा दोनों हैं। हम दोनों का समाधान चाहते हैं... यह (राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत) इसी हफ़्ते या अगले हफ़्ते की शुरुआत में होगी

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST