होम / Cricket World Cup 2023 ENG vs NED Highlights :इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराया

Cricket World Cup 2023 ENG vs NED Highlights :इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 160 रनों से हराया

Mudit Goswami • LAST UPDATED : November 8, 2023, 9:53 pm IST

Cricket World Cup 2023 ENG vs NED Live

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023 ENG vs NED : विश्व कप का आज मुकाबला इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा। ये मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 339  रन बनाए। अब नीदरलैंड को जीत के लिए 50 ओवर में 340 रन बनाने होंगे

इस मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी

  • पहले 20 ओवर:132/1
  • 21-40 ओवर तक: 83/5
  • 41-50 ओवर तक: 124/3

मुकाबले की लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें..


 विश्व कप में इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

  • 202 बनाम भारत, लॉर्ड्स, 1975
  • 196 बनाम पूर्वी अफ़्रीका, बर्मिंघम, 1975
  • 160 बनाम नीदरलैंड, पुणे, 2023*
  • 150 बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019
  • 137 बनाम बांग्लादेश, धर्मशाला, 2023

विश्व कप की एक पारी में इंग्लैंड के स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक विकेट

  • 7 बनाम वेस्ट इंडीज, चेन्नई, 2011
  • 6 बनाम नीदरलैंड, पुणे, 2023*

विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट

  • 30 – क्रिस वोक्स*
  • 30 – इयान बॉथम
  • 29 – फिल डिफ्रेइटास
  • 27 – जेम्स एंडरसन
  • 24 – आदिल रशीद
  • 24 – मार्क वुड

विश्व कप की एक पारी में नीदरलैंड की ओर से सर्वाधिक छक्के

  • 8 बनाम एनएएम, ब्लोमफ़ोन्टेन, 2003
  • 6 बनाम दक्षिण अफ्रीका, धर्मशाला, 2023
  • 6 बनाम इंग्लैंड, पुणे, आज*

 07:48 PM, 08-NOV-2023

नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिरा

नीदरलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। उसे तीसरा झटका वेस्ले बर्रेसी के रूप में लगा। वह 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। बर्रेसी ने 62 गेंद पर 37 रन बनाए। फिलहाल साइब्रांड 28 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स चार रन बनाकर नाबाद हैं।


07:03 PM, 08-NOV-2023

13 रन के स्कोर पर नीदरलैंड का दूसरा विकेट गिरा

इंग्लैंड के खिलाफ नीदरलैंड की शुरुआत काफी खराब हुई है। उसने दो विकेट गंवा दिए हैं। ओपनर मैक्स ओडाड और कॉलिन एकरमैन पवेलियन लौट चुके हैं। ओडाड पांच रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स की गेंद पर मोईन अली ने उनका कैच लिया। कॉलिन एकरमैन खाता नहीं खोल पाए। उन्हें डेविड विली ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया।


 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टीम स्कोर

  • 397/6 बनाम एएफजी, मैनचेस्टर, 2019
  • 386/6 बनाम BAN, कार्डिफ़, 2019
  • 364/9 बनाम BAN, धर्मशाला, 2023
  • 339/9 बनाम एनईडी, पुणे, आज*

विश्व कप में 7वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • 202* – पी कमिंस और जी मैक्सवेल बनाम एएफजी, वानखेड़े, कल
  • 130 – एस एंगेलब्रेक्ट और एल वैन बीक बनाम एसएल, लखनऊ, 2023
  • 129 – बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स बनाम एनईडी, पुणे, आज*

विश्व कप की एक पारी में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक छक्के

  • 17 – इयोन मोर्गन बनाम एएफजी, मैनचेस्टर 2019
  • 6 – जॉनी बेयरस्टो बनाम IND, बर्मिंघम 2019
  • 6 – बेन स्टोक्स बनाम एनईडी, पुणे, 2023*

इस विश्व कप में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का सबसे कम औसत (न्यूनतम 5 पारी)

  • 10.0 – लिविंगस्टोन (6 पारियों में 60)
  • 13.9 – जोस बटलर (8 पारी में 111)
  • 17.4 – मोईन अली (5 पारी में 87 रन)
  • 18.1 – क्रिस वोक्स (7 पारियों में 127 रन)
  • 19.5 – जॉनी बेयरस्टो (8 पारी में 156 रन)
  • 27.0 – जो रूट (8 पारियों में 216)
  • 27.8 – हैरी ब्रूक (5 पारी में 139)

एकदिवसीय विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक शतक

  • 2015 विश्व कप में 38
  • 2023 विश्व कप में 32*
  • 2019 WC में 31

विश्व कप में नीदरलैंड के लिए सर्वाधिक विकेट

  • 14 – बास डी लीडे
  • 14 – टिम डी लीडे
  • 11 – लोगान वैन बीक
  • 11 – पॉल वैन मीकेरेन

05:38 PM, 08-NOV-2023

बेन स्टोक्स ने जड़ा शतक

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने शानदार शतक लगाया है। यह विश्व कप में उनका पहला शतक है। उन्होंने 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शतक पूरा किया। स्टोक्स ने मीकेरेन की गेंद पर चौका लगाकर सैकड़ा पूरा कयिा। इंग्लैंड ने 48 ओवर में छह विकेट पर 310 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 101 और क्रिस वोक्स 41 रन बनाकर नाबाद हैं।


04:34 PM, 08-NOV-2023

 इंग्लैंड को छठा विकेट गिरा

36वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। आर्यन की गेंद पर मोइन अली का कैच बास डी लीडे ने पकड़ा। मोइन अली 4 रन बनाकर आउट हो गए।


03:59 PM, 08-NOV-2023

 इंग्लैंड को चौथा विकेट गिरा

27वें ओवर में 164 के स्कोर पर इंग्लैंड को चौथा झटका लगा। हैरी ब्रूक को बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंद में 11 रन बना सके।

03:36 PM, 08-NOV-2023

इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा

22वें ओवर 139 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। 21वें ओवर में जो रूट आउट हुए थे। मलान रन आउट हुए। वह शतक से चूक गए। उन्होंने 74 गेंद में 87 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए।


 03:31 PM, 08-NOV-2023

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

इंग्लैंड को 21वें ओवर में दूसरा झटका लगा। जो रूट स्विच हिट लगाने की कोशिश करते हुए क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद उनके दोनों पैरों के बीच से निकलते हुए स्टंप्स पर जा लगी। उन्होंने 35 गेंद में 28 रन की पारी खेली। रूट ने डेविड मलान के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी निभाई।


02:44 PM, 08-NOV-2023

इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

10 ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट एक रन और डेविड मलान 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मलान ने 36 गेंद में ही अर्धशतक पूरा किया था। यह उनके वनडे करियर का सातवां अर्धशतक रहा। इससे पहले इंग्लैंड को 48 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे बेयरस्टो फिर से कुछ खास नहीं कर सके। इस विश्व कप में इंग्लैंड की ओपनिंग पार्टनरशिप कुछ खास नहीं हुई है। पहले मैच में 40, दूसरे मैच में 115 रन, तीसरे मैच में 3 रन, चौथे मैच में 18 रन, पांचवें मैच में 45 रन, छठे मैच में 30 रन, सातवें मैच में शून्य और आज 48 रन की साझेदारी हुई।


01:35 PM, 08-NOV-2023

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल रशीद।

नीदरलैंड्स: वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडॉड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगन वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।


01:33 PM, 08-NOV-2023

इंग्लैंड ने जीता टॉस 

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बटलर ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं।  हुई है। लिहैरी ब्रूक और गस एटकिंसन की प्लेइंग-11 में वापसीयाम लिविंगस्टोन और मार्क वुड को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। यह मैच चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों ही टीमें नौवें और 10वें स्थान पर हैं। इस विश्व कप शीर्ष आठ टीमें 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई करेंगी। ऐसे में दोनों की नजरें शीर्ष आठ में जगह बनाने पर होगी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है, भारतीय दूतावास ने ऐसा क्यों कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT