होम /  Ind vs SA 1st ODI Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

 Ind vs SA 1st ODI Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : December 17, 2023, 5:47 pm IST

India vs South Africa 1st ODI

India News(इंडिया न्यूज), India vs South Africa 1st ODI 2023: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहले मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है। मुकाबला आज जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 27.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया।


05:38PM, 17-DEC-2023

भारत का दूसरा विकेट गिरा

111 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद श्रेयस अय्यर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंदों में 52 रन की पारी खेली।


05:37 PM, 17-DEC-2023

साई सुदर्शन जड़ा अर्धशतक

साई सुदर्शन ने अपने डेब्यू मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा।


04:50 PM, 17-DEC-2023

भारत का पहला विकेट गिरा

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर भारत का पहला विकेट गिरा। वियान मुल्डर की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ lbw आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर आउट हुए।


04:30 PM, 17-DEC-2023

भारत की बल्लेबाजी शुरु

भारत की बल्लेबाजी शुरु हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं।


04:20 PM, 17-DEC-2023

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने रखा 117 रन का लक्ष्य

टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुवात खराब रही। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर तीन रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा रीजा हेंड्रिक्स बीना खाता खोले अर्शदीप सिंह के शिकार हो गए। दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा। रसी वान डर डुसेन भी बीना खाता खोले अर्शदीप सिंह के शिकार हो गए। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन एंडिले फेहलुकवायो ने बनाए, उन्होने 49 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। वहीं टोनी डी जोरजी ने 28 रन की पारी खेली। एडेन मार्करम ने 12 रन की पारी खेली। तबरेज शम्सी ने नाबाद 11 रन बनाए। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी दहाई का आकड़ी नहीं छू सका।

अर्शदीप सिंह ने किया कमाल

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो भारत के गेंदबाजों ने आज शानदार प्रर्दशन किया। मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रर्दशन करते हुए 37 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया। वहीं आवेश खान ने 4 विकेट शटके। कुलदीप यादव ने 1 विकेट अपने नाम किया।


03:47 PM, 17-DEC-2023

दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा

101 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा। अर्शदीप सिंह ने एंडिले फहलुकवायो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। एंडिले 33 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप का यह इस मैच में पांचवां विकेट रहा।


03:05 PM, 17-DEC-2023

दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा

73 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां  विकेट गिरा। आवेश खान ने केशव महाराज को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। महाराज चार रन बना सके।


02:46 PM, 17-DEC-2023

दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा

58 के स्कोर पर अफ्रीका को सातवां झटका लगा। आवेश खान ने डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके।


02:25 PM, 17-DEC-2023

दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा

52 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके हैं। वहीं, आवेश खान को एक विकेट मिला है। अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार दो गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स और रसी वान डर डुसेन को पवेलियन भेजा था। वह हैट्रिक से चूक गए थे। इसके बाद आठवें ओवर में अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन को बोल्ड किया।


01:45 PM, 17-DEC-2023

अर्शदीप ने लिए दो गेंद पर दो विकेट लिए

दूसरे ओवर में तीन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दो बड़े झटके लगे। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। ओवर की आखिरी गेंद पर मार्करम ने डिफेंस की कोशिश की। गेंद उनके पैर पर तो लगी, लेकिन ऊंचाई मसला बना। फिलहाल कप्तान मार्करम और डी जॉर्जी क्रीज पर हैं।


01:04 PM, 17-DEC-2023

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रसी वान डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, वियान मुल्डर, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, तबरेज शम्सी।


12:59 PM, 17-DEC-2023

दक्षिण अफ्रीका  ने जीता टॉस 

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मार्करम ने बताया कि नांद्रे बर्गर वनडे डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, भारतीय कप्तान राहुल ने भी विश्व कप के बाद से वनडे टीम में काफी बदलाव किए हैं। साई सुदर्शन अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रहे हैं। सुदर्शन ने आईपीएल में काफी प्रभावित किया था। वह ऋतुराज के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। रिंकू सिंह को बाहर कर संजू सैमसन को मौका दिया गया है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

19 सितंबर को सस्ता हुआ Petrol-Diesel के दाम? जानें कच्चे तेल का हाल
इजरायली रक्षा मंत्री के इस बयान ने मिडिल ईस्ट में मचाया बवाल, जानिए उसने ऐसा क्या कहा जिससे थर-थर कांपेगा हिजबुल्लाह और हमास?
Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन
नीतीश सरकार ने दादा-परदादा की ज़मीन पर लागू किया ये नया नियम, जानिए क्या है ये 5 मुख्य प्रावधान
क्या है वात्सल्य योजना? इसमे कैसे मिलेगी बच्चों को पेंशन, जानिए निर्मला सीतारमण का पूरा प्लान
मोदी सरकार क्यों लाना चाहती है ‘One Nation One Election’ कानून? एक साथ चुनाव में क्या हैं चुनौतियां
ADVERTISEMENT