होम / Weather Update: दिल्ली में बरसेंगे बादल! पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें IMD की चेतावनी

Weather Update: दिल्ली में बरसेंगे बादल! पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें IMD की चेतावनी

Reepu kumari • LAST UPDATED : March 27, 2024, 7:20 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update: देश में हर समय क्लाइमेट चेंज होते रहता है। इसी का असर है कि ठंड खत्म होने के बाद भी  होलिका दहन के दिन (24 मार्च) से ही सुबह के वक्त कोहरा छाए रहा। आलम ये है कि तड़के सुबह आपको स्वेटर या सॉल तो लेना ही पड़ेगी। वहीं दोपहर होते ही तेज धूप सता रही। देर रात होते ही फिर से कहीं हल्की ठंड  और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बिगड़ते मौसम ने लोगों के सेहत पर भी असर डालना शुरू किया है। ऐसे में उत्तर पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना रहेगा। वही एक ट्रफ रेखा बिहार से बांग्लादेश होते हुए असन पर बनी चक्रवात तक फैली हुई है। चलिए जान लेते हैं आज कैसा रहेगा मौसम।

  • उत्तर पूर्वी असम में मौसम का हाल बेहाल
  • इन राज्यों में बारिश के आसार
  • दिल्ली में इस तरह का रहेगा मौसम

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली का मौसम

पिछले 24 घंटे के अंदर की बात की जाए तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश को देखा जाएगा। इसके अलावा पश्चिम हिमालय, तेलंगाना, उत्तर पूर्वी भारत, सिक्किम और दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के असर है।

आने वाले दो दिनों के भीतर भी मध्य बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। 27 मार्च को पश्चिमी हिमालय में भी हल्की बारिश के साथ दो या तीन दिन तक इस तरह के मौसम के बने होने के आशंका है।

दिल्ली की बात की जाए तो होली के बाद दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। बादल आज के दिन साफ रहने वाले हैं और 34 डिग्री से लेकर न्यूनतम 17 डिग्री तक का मौसम दिन में बना रहेगा। मार्च के सभी दिनों में आसमान साफ रहने वाला है। वहीं दिल्ली में गर्मी को महसूस किया जाएगा। लेकिन दूसरी तरह दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में बारिश के रूप को भी देखा जाने वाला है।

Top Insurance Brand: LIC बना दुनिया का सबसे मजबूत इंश्योरेंस ब्रांड, कई बड़े दिग्गज इंश्योरेंस ब्रांड को दी पटखनी

एनसीआर में इस तरह रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आसमान बादलों से लदा हुआ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री की संभावना है। इसके अलावा गाजियाबाद, फरीदाबाद भी आज काले बादलों से छाया रहेगा। जिसमें 32 डिग्री से 16 डिग्री तापमान तक के होने की संभावना है।

Aaj Ka Rashifal: आज कुछ राशियों का खुलेगा भाग्य, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT