इंडिया न्यूज, लॉस एंजेलिस:
American Singer Meat Loaf Dies: अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाने वाले मशहूर सिंगर मीट लॉफ (American Singer Meat Loaf) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो सबसे ज्यादा फेमस बैट आउट आॅफ हैल की वजह से हुए थे। हालांकि उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है।
उनके परिवार के और से फेसबुक के माध्यम से ये बताया गया कि दिग्गज अमेरिकी सिंगर मीट लॉफ अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी पत्नी डेबोराह ने ये जानकारी साझा की है। बता दें कि उनका एलबम आज भी दुनिया के हर कोने में बड़े प्यार से सुना जाता है। सिंगर की ना सिर्फ अमेरिका में बल्कि दुनिया के हर हिस्से में फैंस थे। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों में शौक की लहर है।
American Singer Meat Loaf
(American Singer Meat Loaf) उनके नाम कई अनगिनत रिकॉर्ड थे
सिंगर के फेसबुक अकाउंट से ये जानकारी साझा की है कि मीट लॉफ उस दुनिया में नहीं रहे। उनके अकाउंट से पोस्ट किया ही कि हमें बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आज रात को मीट लॉफ का निधन हो गया है। मीट एक इंटरनेशनल सिंगर थे। वो दुनिया के अलग-अलग हिस्से में जाकर शोज करते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रहे थे। मीट का जन्म 27 सितंबर 1947 को हुआ था।
वो अपने पॉवरफुल आवाज के लिए चर्चित थे। उनका निधन 20 जनवरी 2022 की रात को ही हो गया था। उनके परिवार मेंं दो बेटियां हैं वो आखिरी पलों में उन्हीं के साथ थे। उन्होंने कई अवॉर्ड शोज में अपने हुनर को दिखाया है। बेस्ट सोलो रॉक वोकल परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके द्वारा बनाए गए म्यूजिक एलबम को खूब प्रसिद्धि मिली थी। उनके एलबम्स करीब 65 मिलियन तक बिके थे। उनके नाम ऐसे कई अनगिनत रिकॉर्ड थे। उनका जाना वाकई अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।
Also Read : Marvels Moon Knight series Actor Gaspard Ulliel का 37 साल की उम्र में निधन, फ्रांस पीएम ने भी जताया शोक
Read More: Bharat Ratan Lata Mangeshkar कभी पतली आवाज के कारण हो गई थी रिजेक्ट
Read More: Lata Mangeshkar Net Worth Property करोड़ों के बंगले और लग्जरी कारों की मालकिन हैं स्वर कोकिला
Read More: Sushant Singh Rajput Birth Anniversary कम उम्र में कमाई खूब शोहरत लेकिन जिंदगी की जंग हार गए
Connect With Us : Twitter Facebook