मेहंदी के श्रृंगार अधूरा होता है। इसका अपना महत्व होता है। इस सावन, मेहंदी के इन खूबसूरत डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ। महिलाएं सज संवरकर माता की आराधना करती हैं। माना जाता है कि माता की पूजा करने से इच्छनुसार फल प्राप्त होता है। पूजा पाठ के साथ सुहावने मौसम के इस महीने में औरतें साजश्रृंगार में हरे रंग का बहुत इस्तेमाल करती हैं। कपड़ों से लेकर बिंदी, चूड़ी हर एक में हरा रंग देखा जा सकता है। मेहंदी भी श्रृंगार का खास हिस्सा है और इसका अपना महत्व होता है। इस महीने में भी मेहंदी को खूब पसंद किया जाता है। मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों पुरानी रही है। वैसे भी महिलाओं और लड़कियों को तो बस मेहंदी लगवाने का मौका ही चाहिए। इस बार अगर आप मेहंदी लगवाने जा रही हैं, तो इन महेंदी डिजाइन्स पर एक नजर डाल सकते हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। ये बेलबूटेदार डिजाइन्स काफी सिंपल और खूबसूरत लगते हैं। इसे रिंग या ब्रेसलेट की तरह उंगलियों से हाथों पर भी सजाया जा सकता है।सबसे खास बात कि अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करते हुए आप इसमें स्पार्कल या स्टोन भी अलग से सजा सकती हैं।
जिन महिलाओं को मेहंदी से भरे हाथ पसंद होते हैं वो भरवा मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। भरवा मेहंदी डिजाइन अगर आपको पसंद है तो आप ये डिजाइन आजमा सकती हैं।
डिजाइन से भी आप हाथों को सजा सकती हैं। इसमें फूल और बेल-बूटे बनाने में आसान होते हैं और मेहंदी रचने के बाद काफी भरी-भरी और खूबसूरत लगती है। ट्राई करें ये फ्लोरल डिजाइन।
अगर आप बिगेनर हैं लेकिन मेहंदी लगाने और लगवाने का खूब शौक है तो आप ये आसान डिजाइन भी आजमा सकती हैं। रचने के बाद ये महेंदी भी काफी सुन्दर दिखेगी।
इस स्टाइल में मेहंदी को सिर्फ हाथों में ही कलाईयों तक कुछ इस तरह लगाया जाता है जो देखने में बिल्कुल चूड़ी या मोटे कंगन का लुक देता है। मेहंदी का रंग चढ़ने के बाद ये और खूबसूरत लगते हैं। इस डिजाइन को भी ज्यादातर ब्राइड्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन मेहंदी लगाने को शुभ माना जाता है और कुछ यूनिक लुक के लिए आप इसे लगा सकती हैं।
देवी पूजा के खास मौके पर आप माता मोटिफ वाले मेहंदी डिजाइन्स भी चुन सकती हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.