होम / Gaurav Yatra in Gujarat: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झंडी दिखाकर की गौरव यात्रा की शुरुआत, जाने क्या है इस यात्रा का मक़सद

Gaurav Yatra in Gujarat: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झंडी दिखाकर की गौरव यात्रा की शुरुआत, जाने क्या है इस यात्रा का मक़सद

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : October 13, 2022, 12:49 pm IST

Gaurav Yatra in Gujarat: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्य के महेसाणा से ‘गुजरात गौरव यात्रा’ का शुभारंभ किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यात्रा को रवाना किया। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे। बता दें, यह यात्रा पांच अलग-अलग मार्गों पर निकाली जाएगी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झंडी दिखाकर गौरव यात्रा की शुरुआत की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

सिर्फ गुजरात की नहीं भारत के गौरव को भव्य करने वाली यात्रा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा ये गौरव यात्रा भाजपा की गौरव यात्रा नहीं है ये यात्रा निकालने वाली भाजपा हो सकती है ये यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है. ये गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली गौरव यात्रा है।

कांग्रेस ने वर्षों तक क्या किया?

नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने वर्षों तक क्या किया? भाइयों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया, एक-दूसरे के खिलाफ क्षेत्र और जहां पानी की जरूरत थी वहां पानी की आपूर्ति नहीं की। जो विकास की यात्रा चलानी थी उसे अटकाया, भटकाया और लटकाया। लेकिन अब वे खुद फंस गए हैं।

भाजपा की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य

बता दें इस यात्रा के जरिए भाजपा आदिवासी वोटरों को लुभाना चाहती है। दरअसल, आदिवासी वोटर परंपरागत रूप से कांग्रेस को वोट देते आए हैं, अब आम आदमी पार्टी इन वोटरों को लुभाने में जुटी है। ऐसे में भाजपा ने अपनी यात्रा के लिए जिन मार्गों को चुना है, उनका उद्देश्य ऐसे ही वोटरों पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाना है।

भाजपा का गुजरात में ‘गौरव यात्रा’ का इतिहास

यह तीसरी बार है कि भाजपा ने गुजरात में गौरव यात्रा की शुरुआत की है। इससे पहले 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 सांप्रदायिक दंगों के बाद यह यात्रा निकाली थी। इसके बाद 2017 के चुनावों में भी इसी तरह की यात्रा लॉन्च की गई थी। दोनों ही बार फायदा भाजपा को हुआ है। 2002 में, भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 127 सीटें जीती थीं। वहीं, 2017 में पार्टी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों गौरव यात्रा में मिले फायदे से भाजपा उत्साहित है, उसे यकीन है कि इसका फायदा इस बार भी होगा।

5 ‘गुजरात गौरव यात्रा’ निकालेगी बीजेपी

गुजरात चुनाव से पहले बीजेपी 5 ‘गुजरात गौरव यात्रा’ निकालेगी। जिसमें पहली दो यात्राओं को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे जबकि तीन अन्य यात्राओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। सभी यात्राएं अगले 7 से 10 दिनों में दूरी पूरी कर कर ली जाएंगी। जिसमें सभी केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेता अलग-अलग चरणों में यात्रा में शामिल होंगे।

चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने एलईडी ट्रक भी की है लॉन्च

चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने एलईडी ट्रक भी लॉन्च किए हैं जो 182 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। यह एलईडी ट्रक गुजरात सरकार के विकास और सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाएंगे। यात्रा का उद्देश्य गुजरात सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। यात्रा करीब 144 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी और 145 जनसभाएं करेगी। माना जा रहा है कि इन पांच यात्राओं के 5700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने की उम्मीद है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

8 Chiranjeevi: पृथ्वी पर अंत तक रहेंगे जीवित ये 8 चिरंजीवी, जाने कैसे मिला उन्हें ये वरदान – Indianews
Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, व्हाट्सएप के जरिए हो रहा था धंधा-Indianews
Hardeep Nijjar Killing: कनाडा में तीन भारतीय की गिरफ्तारी के बाद गुस्सा में आएं जयशंकर, जानें क्या कहा-Indianews
Parshuram Jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती आज, जानें उनसे जुड़े 10 रोचक तथ्य- indianews
Punjab News: पंजाब गुरुद्वारे में 19 वर्षीय युवक के साथ बेरहमी, अपवित्रीकरण के लिए पीट-पीटकर हत्या- indianews
Lord Parshuram Birth Anniversary Live: कर्ण नगरी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, भव्य कार्यक्रम में सांसद कार्तिकेय शर्मा करेंगे शिरकत
Nirmala Sitharaman: रोहित वेमुला मौत मामले पर सीतारमण ने राहुल गांधी को घेरा, कहा माफी मांगनी चाहिए- indianews
ADVERTISEMENT