होम / COVID-19 World : अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश, रोज 2000 मौतें

COVID-19 World : अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश, रोज 2000 मौतें

Vir Singh • LAST UPDATED : September 25, 2021, 1:30 pm IST

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन :

COVID-19 World वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया में होने वाली मौतों का सिलसिला अब भी जारी है। सुपरवार अमेरिका में भी इस महामारी ने फिर कहर मचा रखा है। पहले की तरह फिर अमेरिका इस समय सबसे प्रभावित देशों में शामिल है। जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा ब्राजील और रूस में भी कोरोना से े बड़ी संख्या में मौते ंहो रही हैं। जान्स हापकिन्स के अनुसार पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या 23.11 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 60.4 लाख हो गया है।

अमेरिका में अब तक 6,87, 078 मौतें, ज्यादातर केसों में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट (COVID-19 World)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में सबसे अधिक 42,852,711 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ वहां महामारी से सबसे ज्यादा 687,078 मौतें हो चुकी हैं। द न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार अमेरिका में रोज औसतन 2,000 मौतें हो रही हैं। ज्यादातर केसों में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट पाया जा रहा है। अमेरिका में शुक्रवार को औसतन 1,23,074 मामले दर्ज किए गए।

COVID से ब्राजील दूसरा सबसे प्रभावित देश, रूस में 22,041 नए केस (COVID-19 World)

ब्राजील महामारी से होने वाली मौतों के मामले में अब भी दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित मुल्क बना हुआ है। इस देश में 24 घंटे में 19,438 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 699 लोगों की मौत हो गई। महामारी शुरू होने के बाद से अब तक इस देश में 5,93,663 मौते हो चुकी हैं। रूस में 24 घंटे में 22,041 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 822 लोगों की महामारी से मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के अब तक इस देश में 7,398,415 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 203,095 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

जानिए ब्रिटेन, मैक्सिको और ईरान का हाल (COVID-19 World)

ब्रिटेन में एक दिन में 35,623 नए केस दर्ज किए गए हैं जबकि 180 लोगों की मौत हुई है। मैक्सिको में कोरोना के 10,139 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन में महामारी से 564 लोगों की मौत हो गई। वहीं ईरान में बीते 24 घंटे में 15,294 नए मामले सामने आए हैं जबकि 284 लोगों की महामारी से मौत हो गई है।

Read More : 29616 Corona Positive मिले, 290 की मौत

Read More : क्या Covid-19 की वैक्सीन बना देगी नपुंसक, जानिए हकीकत

Connect Us : Twitter facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ranveer Singh के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर संग करेंगे राक्षस -Indianews
Viral Video: शादी फंक्शन में डांस कर रही थी महिला, हुआ कुछ ऐसा की घर में पसरा मातम
Numerology Lucky Gemstones: मूलांक से जानें अपना लकी स्टोन, होंगे शानदार लाभ
IPL 2024: गुजरात के खिलाफ कोहली ने खेली आतीशी पारी, इन रिकॉर्डस को किया अपने नाम-Indianews
IPL 2024 के बीच अनुष्का शर्मा और बच्चों संग समय बिताने के लिए मुंबई लौटे Virat Kohli! नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन -Indianews
Revanth Reddy Summoned : तेलंगाना के सीएम को दिल्ली पुलिस का समन, अमित शाह के वीडियो से जुड़ा है मामला
PM Modi: दिल्ली कोर्ट ने पीएम मोदी पर किसी भी चुनाव लड़ने पर 6 साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
ADVERTISEMENT