होम / Happy Birthday Aditya Roy Kapur एक्टर बनने से पहले वीजे थे आदित्य

Happy Birthday Aditya Roy Kapur एक्टर बनने से पहले वीजे थे आदित्य

Prachi • LAST UPDATED : November 16, 2021, 1:22 pm IST
ADVERTISEMENT
Happy Birthday Aditya Roy Kapur एक्टर बनने से पहले वीजे थे आदित्य

Aditya Roy Kapur

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Happy Birthday Aditya Roy Kapur:बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता आज 36 साल के हो गए हैं। वहीं बॉलीवुड में आदित्य ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। बता दें कि आदित्य रॉय कपूर फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं।

साल 2009 में उन्होंने फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2013 में आई आशिकी-2 ने दिलाई। आज हम आपको आदित्य के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। जिनमें उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शामिल हैं। 16 नवंबर 1985 को आदित्य का जन्म मुंबई में हुआ था।

(Happy Birthday Aditya Roy Kapur) क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य

आदित्य मशहूर निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और एक्टर कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। आपको बता दें कि फिल्म एक्ट्रेस विद्या बालन रिश्ते में उनकी भाभी लगती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि आदित्य पहले फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे। क्योंकि उन्हें क्रिकेटर बनना था, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम और रखा और देखते ही देखते एक अलग मुकाम हासिल कर लिया। एक्टर बनने से पहले आदित्य ने म्यूजिक चैनल “वी” पर बतौर (वीजे) वीडियो जॉकी भी काम किया था।

(Happy Birthday Aditya Roy Kapur) आशिकी 2 से मिली थी पहचान

बॉलीवुड इंडस्ड्री में आदित्य को पहचान फिल्म आशिकी 2 से मिली थी। इस फिल्म के बाद से ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की अफेयर की चर्चा भी शुरू हो गई थी। कुछ रिपोर्ट्स कि माने तो यह दोनों कलाकार कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे। दोनों ने इसके बाद फिल्म ओके जानू में साथ काम किया था। लेकिन साल 2016 में आदित्य और श्रद्धा अलग हो गए थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आदित्य ने बड़े पर्दे के बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म गुजारिश में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के साथ काम किया था। वहीं, उन्होंने अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘एक्शन रिप्ले’ में भी साइड रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘फितूर’ में भी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आई थीं।

Read More: ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस Shraddha Arya आज लेगी सात फेरे

Read More: Bigg Boss 15 Update शो का फिनाले इस तारीख को होगा

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT