होम / IND vs AUS live Update: ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से भारत को हराया, मैक्सवेल ने झटके 4 विकेट

IND vs AUS live Update: ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से भारत को हराया, मैक्सवेल ने झटके 4 विकेट

Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 27, 2023, 9:42 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), IND vs AUS live Update: ऑस्ट्रेलिया ने तीन मौचों के वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले को 66 रन से जीत लिया है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 286 रन ही बना सकी। मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे यहां…

09:35 PM, 27-SEP-2023

भारत का आखिरी विकेट गिरा

अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर भारत का आखिरी विकेट गिरा। कैमरन ग्रीन की गेंद पर पैट कंमिस ने मोहम्मद सिराज का कैच पकड़ा। सिराज ने 8 गेंदों में 1 रन बनाए।

09:30 PM, 27-SEP-2023

भारत का नौवां विकेट गिरा

49वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत का नौवां विकेट गिरा। तनवीर संघा ने जड़ेडा को बोल्ड किया। जडेजा ने 36 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। जडेजा की पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल है।


09:17 PM, 27-SEP-2023

भारत का आठवां विकेट गिरा

46वें ओवर के तीसरे गेंद पर भारत का आठवां विकेट गिरा। पैट कमिंस की गेंद पर मार्नस लाबुशेन, ने जस्प्रीत बुमराह का कैच पकड़ा। बुमराह ने 11 गेंदों में 5 रन बनाए।


09:02 PM, 27-SEP-2023

भारत का सातवां विकेट गिरा

42वें ओवर के पांचवे गेंद पर भारत का सातवां विकेट गिरा। जोश हैज़लवुड ने कुलदीप यादव को बोल्ड किया। कुलदीप यादव ने 12 गेंदों में सिर्फ दो रन भारत के खाते में जोड़े।


08:48 PM, 27-SEP-2023

भारत का छठा विकेट गिरा

39वें ओवर के तीसरे गेंद पर भारत का छठा विकेट गिरा। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर श्रेयस अय्यर बोल्ड हो गए। श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्का और एक चौका शामिल है।


08:39PM, 27-SEP-2023

भारत का पांचवा विकेट गिरा

38वें ओवर के दूसरे गेंद पर भारत का पांचवा विकेट गिरा। जोश हैजलवुड की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ा। सूर्यकुमार ने 7 गेंदों में 8 रन बनाए।


08:33PM, 27-SEP-2023

भारत का चौथा विकेट गिरा

36वें ओवर के पांचवें गेंद पर भारत का चौथा विकेट गिरा। मिचेल स्टार्क की गेंद पर एलेक्स कैरी ने के एल राहुल का कैच पकड़ा। के एल राहुल ने 30 गेंदों में 26 रन बनाए। उन्होनें अपनी पारी में 2 चौके लगाए।


07: 49PM, 27-SEP-2023

भारत का तीसरा विकेट गिरा

27वें ओवर के पांचवें गेंद पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। ग्लेन मैक्सवेल ने लगातार तीसरा विकेट अपने नाम किया। ग्लेन की गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने कैच पकड़ा। विराट ने 61 गेंदों में 56 रन बनाए।


07: 47 PM, 27-SEP-2023

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट ने 56 गेंदों पर वनडे करियर का 66वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया।


07: 28 PM, 27-SEP-2023

भारत का दूसरा विकेट गिरा 

21वें ओवर के अंतिम गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने ही गेंद पर सेट बल्लेबाज रोहित को कॉटन बोल्ड किया। रोहित शर्मा 57 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। रोहित ने अपने पारी में 6 छक्के और 5 चौके जड़े।


06: 40 PM, 27-SEP-2023

भारत का पहला विकेट गिरा 

10वें ओवर के पांचवे गेंद पर भारत का पहला विकेट गिरा। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने वॉशिंगटन सुंदर का कैच पकड़ा। वॉशिगंटन सुंदर 18 रन बनाकर आउट हुए।


06: 34 PM, 27-SEP-2023

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा दिया है। रोहित शर्मा का यह वनडे का 52वां अर्धशतक है।


05: 49  PM, 27-SEP-2023

भारतीय बल्लेबाजी शुरु

भारतीय बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है। सवाल उठ रहा था कि इशान किशन और शुभमन गिर के गैर मौजूदगी में रोहित के साथ कौन ओपनिंग करने उतरेगा। अब सवाल का जवाब सबके सामने है। रोहित के साथ ओपनिंग करने का मौका वॉशिंगटन सुंदर को मिला है। इस समय दोनों खिलाड़ी क्रिज पर हैं।


05: 22  PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 353 रन का लक्ष्य

  • पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी

टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुवात शानदार रही। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट नौवें ओवर में गिरा तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 78 रन था। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर के एल राहुल ने डेविड वार्नर का कैच पकड़ा। डेविड वार्नर ने 34 गेंदों में 56 रन की पारी खेली।

  • दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सटीव स्मिथ और मिचेल मार्श के बीच 137 रन की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श अपने शतक से चूक गए और कुलदीप यादव की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने मिचेल मार्श का कैच पकड़ा। मार्श अपने शतक से सिर्फ 4 रन दूर थें। मार्श ने 84 गोंदों में 96 रन की पारी खेली। अपने पारी में मार्श ने 13 चौके और 3 छक्के जड़े।

  • तीसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी

तीसरे विकेट के लिए सटीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच 27 रन की साझेदारी हुई। 32वें ओवर के तीसरे गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज ने स्मिथ को lbw आउट किया। स्टीव स्मिथ 61 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया।

  • चौथे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी

चौथे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी के बीच 25 रनों की साझेदारी हुई। 37वें ओवर के अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। जस्प्रीत बुमराह की गेंद पर एलेक्स कैरी को विराट कोहली ने कैच किया। कैरी 19 गेंदों में 11 रन की पारी खेल कर आउट हुए।

  • पांचवे विकेट के लिए 14 रनों की साझेदारी

पांचवे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल के बीच 14 रनों की साझेदारी हुई। 39वें ओवर के अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल 7 गेंदों में 5 रन बनाकर जस्प्रीत बुमराह की यौरकर गेंद पर बोल्ड हो गए।

  • छठे विकेट के लिए 18 रनों की साझेदारी

छठे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन और कैमरन ग्रीन के बीच 18 रनों की साझेदारी हुई। 43वें ओवर के तीसरे गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा। कुलदीप यादव की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कैमरन ग्रीन की कैच पकड़ी। कैमरन ग्रीन 9 रन बनाकर आउट आउट हुए।

  • सातवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी

छठे विकेट के लिए मार्नस लाबुशेन और पेट कंमिन्स के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई। 49वें ओवर के अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा। जस्प्रीत बुमराह की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लाबुशेन का कैच पकड़ा। मार्नस लाबुशेन 72 रन बनाकर आउट हुए।


05: 14  PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

49वें ओवर के अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा। मार्नस लाबुशेन 72 रन बनाकर आउट हुए।


04: 53  PM, 27-SEP-2023

45 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 318 रन

मार्नश लाबुशेन 51 रन और कप्तान पैट कमिंस 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।


04: 38  PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

43वें ओवर के तीसरे गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा। कैमरन ग्रीन 9 रन बनाकर आउट आउट हुए।


04: 22 PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा

39वें ओवर के अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल 7 गेंदों में 5 रन बनाकर जस्प्रीत बुमराह की यौरकर गेंद पर बोल्ड हो गए।


04: 14 PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

37वें ओवर के अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। जस्प्रीत बुमराह की गेंद पर एलेक्स कैरी को विराट कोहली ने कैच किया। कैरी 19 गेंदों में 11 रन की पारी खेल कर आउट हुए।


03: 45 PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

32वें ओवर के तीसरे गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज ने स्मिथ को lbw आउट किया। स्टीव स्मिथ 61 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया।


03: 28 PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

28वें ओवर के अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा। कुलदीप यादव की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने मिचेल मार्श का कैच पकड़ा। मार्श अपने शतक से सिर्फ 4 रन दूर थें। मार्श ने 84 गोंदों में 96 रन की पारी खेली। अपने पारी में मार्श ने 13 चौके और 3 छक्के जड़े।


03: 13 PM, 27-SEP-2023

स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक

स्टीव स्मिथ ने गेंदों 43 में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। स्मिथ का यह वनडे में 30वां अर्धशतक है। बता दें इससे पहले वार्नर और मार्श भी अर्धशतक जड़ चुके हैं । स्मिथ और मार्श के बीच 98 गेदों में 109 रनों की साझेदारी हो चुकी है।


02: 44 PM, 27-SEP-2023

मार्श ने जड़ा अर्धशतक

वार्नर के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मार्श का यह वनडे में यह 17वां अर्धशतक है।स्टीव स्मिथ 23 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।दोनों के बीच अब तक 53 रन की साझेदारी हो चुकी है।

वनडे में 5 स्टीव के 5000 रन 

स्टीव ने वनडे में 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वॉर्नर 34 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 78 के स्कोर पर लगा था।


02: 10 PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया को दिलाई पहली सफलता, वार्नर 33 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 8.1 ओवर में 78 रन बनाएं। वहीं तीसरे नंबर में स्टीवन स्मिथ बल्लेबाजी करने आएं हैं।


02: 02 PM, 27-SEP-2023

मिचेल मार्श और डेविड वार्नर का आक्रामक अंदाज जारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। टीम ने 7 ओवरों में 65 रन बनाए है।


1: 54 PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेेलिया का आक्रामक अंदाज

पावर प्ले में ऑस्ट्रेलिया टीम की धमाकेदार शुरुआत, 5 ओवरों में 44 रन बनाए


1: 40 PM, 27-SEP-2023

राजकोट के मैदान पर ऑस्टेलिया पहले बल्लेबाजी कर रही है

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की तरफ से मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ओपनिंग करने आए है। टीम ने पहले 3 ऑवरों में 21 रन बनाए हैं।


1:10 PM, 27-SEP-2023

दोनों टीमों में कई बदलाव

 कमिंस ने प्लेइंग-11 में पांच बदलाव किए हैं। मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। वहीं, तनवीर सांघा वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्लेइंग-11 में काफी बदलाव किए हैं। रोहित खुद, कुलदीप और विराट टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, शुभमन, शार्दुल, अश्विन और ईशान नहीं खेल रहे हैं। अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर ऑफ स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। ईशान किशन वायरल फीवर से गुजर रहे हैं।


1:05 PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन-

मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेज़लवुड


1:05 PM, 27-SEP-2023

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

 


1:01 PM, 27-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर किया बल्लेबाजी का फैसला

भारत और ऑस्ट्रेलिय के बीच मुकाबले की शुरुआत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर किया बल्लेबाजी का फैसला किया है।


 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Rashifal:  आज का दिन इन राशियों के लिए खास, जानें क्या कहता है आपका राशिफल-Indianews
लाइसेंस खत्म, शिशु केंद्र में भी नहीं था कोई आपातकालीन निकास, दिल्ली अस्पताल में लगी आग को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा-Indianews
Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में खदान झील में 150 फीट नीचे कूदा युवक, डूबने से हुई मौत-Indianews
Somnath Temple: कैसे हुई थी सोमनाथ मंदिर की स्थापना? जानें इसका महत्व और पौराणिक कथा- Indianews
Israel-Hamas War: हमने तेल अवीव किया बड़ा…,हमास के आर्म्ड विंग के इस दावे से दुनिया भर में मची खलबली-Indianews
West Bengal: झंडे-बैनर फाड़ दिए और…, TMC ने भाजपा समर्थकों पर लगाया बड़ा आरोप- Indianews
Peace Summit: स्विट्जरलैंड में होने वाली है शांति शिखर सम्मेलन को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की ये बड़ी अपील, जानें क्या कहा-ंIndianews
ADVERTISEMENT