होम / शरीर के लिए बहुत स्वादिष्ट और फायदेमंद मखाने का रायता

शरीर के लिए बहुत स्वादिष्ट और फायदेमंद मखाने का रायता

Rahul Dev Sharma • LAST UPDATED : April 26, 2022, 10:57 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

जैसा की आप सभी लोग जानते हैं की मखाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे आप कई तरीके से खा सकते हो और इसे घी में रोस्ट करके खा सकते हैं। इसके अलावा मखाना का रायता भी गर्मियों के लिए काफी अच्छा होता है। मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर होता है।

makhane ka rayta

साथ ही यह ग्लूटेन फ्री भी होता है। मखाना के सेवन से कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम की मात्रा कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा विटामिन्स, फॉस्फोरस और खनिज से भरपूर होते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। इसका रायता बनाने बेहद आसान होता है।

मखाना रायता खाने के फायदे

1. हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों को बनाए मजबूत

मखाने में काफी मात्रा में कैल्शियम पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह हड्डियों के दर्द और गठिया रोग की समस्या भी ठीक हो सकती है। मखाना रायता आप दोपहर के खाने के समय खा सकते हैं। वजन कम करने के लिए ये उपयोगी होता है।

ये भी पढ़ें : अगर नाखून में लगे अंदरूनी चोट तो दिखते हैं ऐसे लक्षण

2. प्रेगनेंसी में फायदेमंद

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

प्रेग्नेंसी में मखाना महिला और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होता है। मखाना रायता खाने से गर्भवती महिलाओं को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी और थकान भी दूर होती है।

3. ब्लड शुगर लेवल

ब्लड शुगर लेवल

मखाना का रायता खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है।

4. हार्ट के लिए फायदेमंद

हार्ट के लिए फायदेमंद

मखाना रायता में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है। हृदय संबंधी समस्याओं में मखाना का सेवन काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रोल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखता है।

5. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

मखाना रायता खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह खाने को आसानी से पचा सकता है और अपच की समस्या से भी दूर रखता है। इसके अलावा इससे गैस और कब्ज की दिक्कत नहीं होती है।

रायता बनाने की विधि

रायता बनाने के लिए आप एक बाउल में दही ले लें और उसमें मखाना डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके अलावा आप एक बाउल में हरी मिर्च, काली मिर्च, धनिया, टमाटर और पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब मखाना और इन सभी चीजों को मिलाकर एक बढ़िया रायता तैयार कर लें। आप खाने के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :आखिर क्यों हो जाते हैं होंठ काले, जानें उन कारणों को

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

 Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.