होम / Lord Shiva: जीवन में सफलता और व्यक्तित्व में निखार के लिए भगवान शिव से सीखें ये बातें

Lord Shiva: जीवन में सफलता और व्यक्तित्व में निखार के लिए भगवान शिव से सीखें ये बातें

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 11, 2023, 4:03 pm IST

India News(इंडिया न्यूज़) Lord Shiva:  सावन का पवित्र महीना चल रहा है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने का काफी महत्व है।   मान्यता है कि जो कोई भक्त सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करता हैं। महादेव उससे अत्यअधिक प्रसन्न होकर उसके जीवन के संकटों को हर लेते हैं।

देवों के देव महादेव के भक्त उनके रूप और जीवन से कई सीख ले सकते हैं। मनुष्य अपने जीवन में पवित्रता और व्यक्तित्व में निखार कैसे लाए ये महादेव से जाना जा सकता है। भारत में जन्मे कई महापुरुष जैसे शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और स्वामी विवेकानंद शिव के बहुत बड़े भक्त रहे है और उनके जीवन का अनुसरण करके जीवन में सफल हुए हैं।

जीवन में संतुलन बनाना

भगवान शिव से आप जीवन को संतुलित बनाने की सीख ले सकते हैं। आप जानते हैं, किसी अन्य  देवता की भाति शिव नियमों से परे हैं। वो कभी प्रसन्न रहते हैं तो कभी उत्साह में, कभी भोले रहते हैं तो कभी क्रोध में। शिव जीवन में जरुरत और सामने वाले को देखकर परिवर्तित होते हैं। इसी तरह आप भी जीवन को संतुलित करते हुए अपने जीवन में जीना सीख सकते हैं।

जीवन के हर स्थिति को स्वीकार करें

देवों के देव महादेव ऐसे देव हैं, जिनके भक्त मानव से लेकर भूत-पिशाच और दानव,देवता हैं। भगवान शिव इस बात का प्रतीक है कि, सफलता और असफलता को समान मानना चाहिए और उसको स्वीकार करना चाहिए। हमें सफलता और असफलता दोनों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। सफलता के लिए असफलता से सीखें, क्योंकि इससे आपको आगे बढ़ने और गलतियां से बचने में मदद मिलेगी।

लक्ष्य पर ध्यान दें

महादेव को ध्यान, चिंतन और एकाग्रता का प्रतिक माना जाता है। ठीक इसी तरह सफलता पाने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने और एकाग्र होने की जरूरत है। इन चीजों से मन विचलिच नहीं होता और यही सफलता का मूल मंत्र है।

धैर्य और दृढ़ता बढ़ाएं

भगवान शिवजी से आप धैर्य बनाएं रखना सीख ले सकते हैं। शिवजी के इन गुणों को अपने भीतर विकसित कर आप सफलता के मार्ग में आने वाली हर बाधा को दूर करने में सक्षम होंगे।

ये भी पढ़े-  Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, भूलकर भी ना करें ये गलती

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT