होम / Russia Terror Attack: मॉस्को हमले का असली गुनाहगार कौन? जानिए अबतक कितने हुए गिरफ्तार

Russia Terror Attack: मॉस्को हमले का असली गुनाहगार कौन? जानिए अबतक कितने हुए गिरफ्तार

Rajesh kumar • LAST UPDATED : March 26, 2024, 1:18 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Russia Terror Attack: रूस के मॉस्को में शुक्रवार को रूसी कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले के बाद पूरे रूस में डर का माहौल है। राजधानी में हुए इस हमले ने रूस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले चारों बंदूकधारियों को रूस से भागते समय गिरफ्तार किया गया था, अब रूसी एजेंसियां इससे जुड़े और लोगों को गिरफ्तार कर रही हैं। इस हमले से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, अब तक उन्होंने इस हमले से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को क्रोकस सिटी हॉल हमले के तीन नए आरोपियों को मॉस्को की बासमनी कोर्ट में पेश किया गया। हिरासत में लिए गए इन लोगों को कम से कम 22 मार्च तक हिरासत में रहना होगा। एक दिन पहले इसी अदालत ने सिटी हॉल पर हमला कर 133 लोगों की हत्या करने वाले चार आतंकवादियों की गिरफ्तारी को मंजूरी दी थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि जिन तीन नए संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, वे हमले की योजना में शामिल थे।

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध कौन ?

रूस की जांच एजेंसी ने बताया कि जिन तीन नए संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम अमिनचोन इस्लोमोव, दिलोवर इस्लोमोव और उनके 62 वर्षीय पिता इजराइल इस्लोमोव हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, बंदूकधारियों में से एक, शम्सीदीन फरीदुनी ने जनवरी में हमले को अंजाम देने में सहायता के लिए अमीनचोन इस्लामोव को भर्ती किया था। माना जाता है कि 11 मार्च के बाद उन्होंने एक और भाई दिलोवर इस्लोमोव को भी भर्ती किया।

एक मुस्लिम द्वारा गढ़ा गया नारा है ‘भारत माता की जय’, केरल के सीएम ने संघ परिवार पर कसा तंज

जांचकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने दोनों भाइयों के साथ-साथ उनके पिता की भी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पकड़े गए पहले चार हमलावरों के नाम डेलेडज़ोन मिर्जोयेव, सैदाक्रमी मुरोदाली रखबलीज़ोदा, शम्सीदीन फ़रीदुनी और मुहम्मद फ़ैज़ोव हैं। टेलीग्राम पर शेयर की गई खबर के मुताबिक, इन लोगों की पहचान ताजिकिस्तानी नागरिक के तौर पर हुई है और इन्होंने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

मॉस्को हमले का असली गुनाहगार कौन?

इस हमले के तुरंत बाद आईएस ने टेलीग्राम पर दावा किया था कि उसने ही इस हमले को अंजाम दिया है। लेकिन रूस ने आईएस के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, बल्कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बयान में कहा है कि हम पर उन्हीं लोगों ने हमला किया है, जिनसे इस्लामिक देश कई सालों से लड़ रहे हैं। हमें यह पता लगाना होगा कि हम पर हमला करने के पीछे कौन है और इस हमले से किसे फायदा होगा।

यह भी पढ़ेंः-

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, शिरोमणी अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT