Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई है। 22 अगस्त से ही खराब सेहत के चलते वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। मुलायम सिंह यादव की सेहत पर डॉक्टर्स लगातार नजर बनाए हुए हैं।
आदरणीय नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं।
नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय समय पर दी जाती रहेगी।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 2, 2022
आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात करके मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव मदद की जरूरत होगी उसके लिए वह सहायता के लिए मौजूद हैं।
इसके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह की तबीयत का हाल जाना है। सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर अखिलेश यादव से फोन पर बात की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने एक ट्वीट भी किया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशल-क्षेम पूछा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
मेदान्ता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने हेतु कहा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2022
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि “यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।”
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई,मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूँ!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 2, 2022
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। मैं प्रभु श्रीराम से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) October 2, 2022
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ को लेकर कहा है कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव से फोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।”
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव जी से फ़ोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 2, 2022
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.