इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Nargis Dutt Death Anniversary:मदर इंडिया का नाम सुनते ही दिमाग मे जो पहला चेहरा सामने आता है वो नरगिस दत्त का होता है। यह मूवी आॅस्कर तक पहुंची थी। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री की की मशहूर अदाकारा नरगिस दत्त का निधन 3 मई 1981 को हुआ था। हर साल उनकी पुण्यतिथि इस दिन को मनाई जाती हैं।
दरअसल संजय दत्त अपनी मां को इस दिन बहुत याद करते हैं। वो अपनी मां नरगिस के बेहद करीब थे। नरगिस बेहद ही कम उम्र में बॉलीवुड में कदम रखकर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। ‘मदर इंडिया’ में उनकी अदायगी के चर्चे सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी हुई थी। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाली नरगिस बेहद ही कम उम्र में कैंसर से पीड़ित हो गई थी। कैंसर ने उन्हें हम सब से दूर कर दिया।
नरगिस दत्त 5 साल की उम्र से फिल्मी दुनिया में काम करने लगी थीं
बॉलीवुड में आने से पहले अदाकारा को दो नाम दिए गए थे। उनकी मुस्लिम मां ने उन्हें फातिमा राशिद नाम से पुकारती थी। वहीं, उनके हिंदू पिता ने उन्हें तेजस्वीर उत्तम चंद मोहन चंद नाम दिया था। नरगिस की मां जद्दनबाई उस वक्त हिंदी सिनेमा की मशहूर हस्ती में शामिल थीं। वो फिल्में बनाती थी प्रोड्यूस करती थी।
वो एक्ट करती थी। वो सिंगर भी थी। यहां तक की वो मूवी डायरेक्ट भी करती थीं। नरगिस पांच साल की उम्र से फिल्मी दुनिया में काम करने लगी थीं। ‘तलाश-ए-हक’ मूवी में वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म के बाद वो बेबी नरगिस के नाम से मशहूर हो गई थीं। 14 साल की उम्र मे वो महबूब खान की फिल्म तकदीर से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस कदम रखा।
नरगिस और राजकपूर की जोड़ी थी बेमिसाल
नरगिस और राजकपूर की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी। आवारा, श्री 420, चोरी-चोरी,आह, बरसात, बेवफा, जान पहचान जैसी फिल्में देकर वो छा गए। दोनों की जोड़ी 10साल तक सिल्वर स्क्रीन पर छाई रही। वो 16 फिल्मों एक साथ काम किए। दोनों की लव स्टोरी के चर्चे आज भी लोगों की जुबान पर है।
इसके अलावा नरगिस कई और एक्ट्रेस के साथ यादगार फिल्में दी। मदर इंडिया, अंदाज, दीदार, मेला उनमें शामिल हैं। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस से लेकर कई अवॉर्ड मिले। नरगिस को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था।वो पहली अभिनेत्री थी जिन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया था।
मदर इंडिया के सेट पर मिले थे नरगिस और सुनील दत्त
महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया साइन की। इस मूवी में सुनील दत्त थे। मूवी के एक सीन में रियल में आग लग जाती है और नरगिस तक पहुंच जाती है। उस वक्त किसी में हिम्मत नहीं थी कि उन्हें कोई रेस्क्यू करें। लेकिन सुनील दत्त उन्हें आग में कूद कर निकालकर ले आते हैं। इस दौरान वो खुद भी जल गए थे। इसके बाद नरगिस को लगा कि कोई ऐसा इंसान है जो अपने आप से ज्यादा उन्हें वैल्यू दिया।
11 मार्च 1958 में सुनील दत्त और नरगिस की आर्यसमाज रीति रिवाज से शादी हो गई। नरगिस उस वक्त टॉप की एक्ट्रेस थी और सुनील दत्त स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन शादी के बाद एक्ट्रेस अपनी शानोशौकत छोड़कर सुनील दत्त के साथ रहने लगीं। लेकिन वो बहुत खुश थीं। नरगिस और सुनील दत्त के तीन बच्चे संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : Madonna ने 63 की उम्र में स्टेज पर दिखाएं सेक्सी मूव, शियर पिंक ड्रेस में नजर आई हॉट डीवा
यह भी पढ़ें : Manyata Dutt ने खास अंदाज में दी ईद की मुबारकबाद, फैमिली फोटो शेयर की
यह भी पढ़ें : EID 2022 इस बार ईद पार्टी की रौनक सलमान खान के बजाए इस शख्स के घर सजेगी!
यह भी पढ़ें : The Kashmir Files को विकिपीडिया ने बताया मनगढ़ंत, भड़के विवेक अग्निहोत्री बोले- आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर…
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube