इंडिया न्यूज, मुंबई:
The Matrix Resurrection: ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ (The Matrix Resurrection) मूवी का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। साइंस फिक्शन मूवी को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज होता है। मैटिक्स सीरीज को लोग खूब पसंद करते हैं। ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन सीरीज का चौथा चैप्टर है। इस फिल्म का इंतजार भारत में लोग प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की वजह से भी कर रहे हैं। देसी गर्ल इस फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।
उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर (poster) इंस्टाग्राम पर जारी किया है। पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ के इस नए पोस्टर के साथ मैट्रिक्स में वापस कदम रखें। इसे सिनेमाघरों में और HBO मैक्स पर इस क्रिसमस पर देखें।
प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर में इंटरनेशनल स्टार्स कियानु रीव्स के साथ कैरी-ऐनी मॉस, याह्या अब्दुल-मतीन और जोनाथन ग्रॉफ और जैडा पिंकेट स्मिथ नजर आ रहे हैं। हालांकि पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखाई दे रही हैं। जिसकी वजह से फैंस में थोड़ी निराशा है। फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा जरूर नजर आई हैं। ग्लासेस पहने प्रियंका का लुक फिल्म में काफी अलग नजर आ रहा था।
Read More: Zeenat Aman Birthday सत्यम शिवम सुंदरम के बोल्ड लुक ने दिलाई थी नई पहचान
Read More: Sushmita Sen Birthday 18 वर्ष की आयु में जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब
Read More: Agriculture Laws Repealed पीएम मोदी की घोषणा के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.