Categories: Live Update

Mika Di Vohti Promo अब नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचाएंगे मीका सिंह

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Mika Di Vohti Promo: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपने शानदार गानों के लिए फेमस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने गाए है। वहीं अब मीका सिंह अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में हैं। बीते काफी समय से इस स्वयंवर की चर्चा हो रही थी ऐसे में अब मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज कर दिया है।

खुद मीका ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, प्रोमो की शुरूआत मीका ने एक सोफे पर बैठकर की और 2011 की फिल्म रेडी के अपने गाने ढिंका चिका के साथ थिरकते हुए, और अपने पालतू कुत्ते से जीवन साथी की जरूरत के बारे में बात करते हुए शुरू हुआ। लंदन हो, पेरिस हो, ये झुमरी तिलैया तुझे पता है, कितनी शादी और पार्टी होती हैं और मेरे ही गानों पे लाखों रिश्ते और करोड़ों दिल जुड़े हैं।

लेकिन मैंने कभी सोचा ही नहीं कि मेरे दिल के कनेक्शन का क्या। फिर वो अपने कुत्ते से बात करने के लिए सोफे से नीचे उतरते हैं, और कहता हैं, मेरे दोस्त मैं सोच रहा हूं कि सोनी कुड़ी लबके ना, उसे अपनी जीवन साथी बना लूं। क्या बोलता है? वहीं जैसे ही उनका कुत्ता उन पर भौंकता है और चला जाता है, मीका कहते हैं, ओह हैलो, सूरज को। सीरियसली बोल रहा यार।

इसके बाद एक वॉयसओवर आता है, जिसमें मीका कहते हैं, कोई ना जाने ये अकेलेपन, कोई न समझे ये तन्हाईयां. जब वो आएगी, तब बजेगी, मेरी भी शहनाइयां। इसके बाद मीका को शेरवानी में दूल्हे के रूप में तैयार किया जाता है और हाथों में जयमाला होती है, जबकि वो अपने बगल में एक खाली कुर्सी देखते हैं। मीका चौथी भारतीय हस्ती हैं जो एक रियलिटी शो में जीवनसाथी की तलाश में हैं। पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, मीका को है अपने जीवन साथी की तलाश. किस खुशनसीब पर आएगा मीका का दिल?

इसमें कहा गया है कि 8 मई शो में प्रतियोगी होने के लिए आवेदन जमा करने का आखिरी दिन होगा। बता दें इससे पहले टीवी पर राखी सावंत ने 2009 में ‘राखी का स्वयंवर’ पर अपने भावी दूल्हों से मुलाकात की, और कनाडाई बिजनेसमैन इलेश पुंजवानी से सगाई कर ली, लेकिन बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को तोड़ दिया था।

आपको बता दें कि मीका सिंह इस शो में वो अपने जीवनसाथी की तलाश करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले कई दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी इस तरह के शो में हिस्सा लिया है। मीका सिंह ने पुष्टि की है कि वो अपने जीवन साथी को खोजने के लिए एक रियलिटी टीवी शो में दिखाई देंगे। इस शो का टाइटल स्वयंवर- मीका दी वोटी (Reality Show Swayamvar Mika Di Voti) है। मीका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट में शो का प्रोमो शेयर किया।

Read More: Poonam Pandey Birthday अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं पूनम पांडे

Read More: Akshay Kumar Starrer Mission Cinderella डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म

Read More: Alia Bhatt Celebrates Gangubai Kathiawadi Success आलिया भट्ट ने जमकर खाया बर्गर और फ्रेंच फ्राइज

Read More: Aditya Narayan Shares First Picture With Daughter Tvisha बेटी के लिए सोशल मीडिया को कहा अलविदा

Connect With Us : Twitter Facebook

Prachi

Sub-Editor at India News, 9 years work experience in Aaj Samaj as a sub editor

Recent Posts

संकट में टीम इंडिया! Champions Trophy नहीं खेलेंगे मोहम्मद शामी? इस स्टार गेंदबाज पर भी मंडराया बाहर होने खतरा

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 नजदीक या गई है। एक तरफ तेज गेंदबाज…

6 seconds ago

UP में मामूली विवाद में जमकर हुआ बवाल, गोली लगने से 1 घायल

India News (इंडिया न्यूज)up news: मैनपुरी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो…

4 minutes ago

2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, BJP ने कर दिया क्लियर

India News (इंडिया न्यूज),Bihar Assembly Elections 2025: दिल्ली के पास सूरजकुंड में बिहार भाजपा कोर…

6 minutes ago

MP NSUI Protest News: जबलपुर में कुलपति की कार का गंगाजल और दूध से शुद्धिकरण, NSUI का अनोखा प्रदर्शन

 India News (इंडिया न्यूज),MP NSUI Protest News: मध्यप्रदेश में जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में…

8 minutes ago

राजस्थान में पैंथर ने मचाया कोहराम! वन विभाग ने निकाला ये नया उपाय

India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan news: राजस्थान के अलवर में शहर के बीचों-बीच स्थित आरआर…

13 minutes ago

Rajasthan School Winter Holidays: बढ़ती ठंड ने बढ़ाई चिंता, स्कूलों में हुआ छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan School Winter Holidays: देशभर में सर्दी का सितम बढ़ता ही…

13 minutes ago