होम / Russia Ukraine Crisis : रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ किया सैन्य अभ्यास

Russia Ukraine Crisis : रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ किया सैन्य अभ्यास

Ajay Dubey • LAST UPDATED : February 19, 2022, 7:07 pm IST

Russia Ukraine Crisis

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Russia Ukraine Crisis : शनिवार को यूक्रेन से बढ़ते तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नेबैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रणनीतिक सैन्य अभ्यास की शुरुआत की। यह दावा रूस की समाचार एजेंसी आरआऊए नोवोस्ती ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से किया है।

अमेरिका को नहीं रूस का भरोसा Russia Ukraine Crisis

कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं। रूस अपने सैनिकों को वापस बुलाने का दावा कर रहा है। वहीं, अमेरिका इस मसले पर रूस पर भरोसा नहीं करने की बात कर रहा है।

राष्टपति ने देखा सैन्य अभ्यास

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी से जानकारी आई थी कि शनिवार को रूस के सभी सामरिक बल सैन्य अभ्यास करेंगे और खुद रूसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन इसकी निगरानी करेंगे। दूसरी तरफ अमेरिका, नाटो देशों और पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की आशंकाएं जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में पूर्वी यूक्रेन में स्थितियां तनावपूर्ण हैं और अशांत इलाकों में गोलीबारी की भी खबरें आ रही हैं।

अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि हमें इस बात का यकीन है और यह मानने की वजह है कि रूस आने वाले सप्ताह में कीव समेत यूक्रेन पर हमला करेगा। बाइडन ने चेतावनी दी थी कि यदि रूस यह कदम उठाता है तो वह एक विध्वंसकारी और गैरजरूरी लड़ाई के लिए जिम्मेदार होगा। हालांकि, रूस इससे इनकार करता आया है।

READ ALSO: Gajwa A Hind: आखिर क्या है गजवा-ए-हिंद, क्यों देश में बना चर्चा का विषय?

READ ALSO: karnataka Hijab Protest: कर्नाटक हिजाब विवाद क्या है, क्यों स्टूडेंटों का फूटा गुस्सा?

Connect With Us : Twitter Facebookhttps://indianews.in/india-news/explainer/khalistan-movement/

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT