होम / Sensex 831 अंकों के उछाल के साथ 60,138 पर बंद

Sensex 831 अंकों के उछाल के साथ 60,138 पर बंद

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 1, 2021, 5:37 pm IST

Sensex
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

कई दिनों से गिरावट मे चल रहे शेयर बाजार में आज हरियाली देखने को मिली और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में तेजी का भी भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट मिला, जिनकी बदौलत सेंसेक्स 831.53 अंकों के उछाल के साथ 60,138.46 और निफ्टी 258.00 अंकों की तेजी के साथ 17,929.65 पर बंद हुआ है। इससे पहले आज सेंसेक्स करीबन 401 पॉइंट्स बढ़त के साथ 59,577 अंक पर खुला था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,783 पर खुला। आज बैंकिंग व आईटी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।

बैंकिंग शेयर में ICICI बैंक और HDFC बैंक तेजी में रहे। इंडसइंड बैंक 8% ऊपर रहा। वहीं निफ्टी में UPL, महिंद्रा एंड महिंद्रा टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर गिरावट में हैं। जबकि टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। दिग्गज शेयर रिलायंस में मामूली गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स पर आज सभी बैंकिंग शेयरों में तेजी रही।  वहीं निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर 26 और निफ्टी पर 46 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

Read More : Tragic Accident in Uttarakhand उत्तराखंड के चकराता में दर्दनाक हादसा, खड्ड में गिरी सवारियों से भरी कार 13 की मौत, 4 घायल

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

Sensex
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Uttar Pradesh: बिजनौर में बारात होने वाली थी रवाना, शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की मौत- Indianews
India-China Border: ड्रैगन कर रहा भारतीय सीमा के पास निर्माण कार्य, भारत के लिए यह परियोजना बना सिरदर्द -India News
Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
Cat House Fire: चीन में बिल्ली ने किया कुछ ऐसा कमाल, घर के मालिक को उठाना पड़ा 11 लाख का नुकसान -India News
Akash Anand: मायावती के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज, तालिबान से की थी बीजेपी सरकार की तुलना -India News
ADVERTISEMENT