Hindi News / Madhya Pradesh / Mp News What Happened After Disconnecting The Phone The Young Man Shot Himself

MP News: फोन काटने के बाद ऐसा क्या हुआ.. युवक ने खुद को गोली से भूना, मचा हड़कंप

India News (इंडिया न्यूज) MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते खुद को गोली मार ली। वो भी बीच सड़क पर। उस वक्त युवक के दोस्त भी उसके साथ थे। जैसे ही दोस्तों ने ये नजारा देखा तो वो वहां से भाग निकले। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे […]

BY: Deepika Tiwari • UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

India News (इंडिया न्यूज) MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते खुद को गोली मार ली। वो भी बीच सड़क पर। उस वक्त युवक के दोस्त भी उसके साथ थे। जैसे ही दोस्तों ने ये नजारा देखा तो वो वहां से भाग निकले। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

MP News: फोन काटने के बाद ऐसा क्या हुआ.. युवक ने खुद को गोली से भूना, मचा हड़कंप

MP News

घटना अंबाह इलाके की है। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक बाइक से उतरते ही खुद को गोली मारता नजर आ रहा है। वहीं उसके दोस्त उसे वहीं छोड़कर भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को बाजार में रोजाना की तरह सामान्य आवागमन चल रहा था। इसी बीच करीब दो बजे तीन बाइकों पर कुछ युवक आए। इनमें से एक बाइक पर राजबीर का बेटा गौरव सखवार (18) भी बैठा था।

लोगों में अफरा-तफरी

सभी युवक परेड चौराहे पर पहुंचे और चौराहे पर सभी अपनी बाइक से उतर गए। इसी बीच गौरव ने जेब से पिस्तौल निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही गौरव सड़क पर गिर पड़ा। उसके शरीर से खून बहने लगा। वह दर्द से तड़प रहा था। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन गौरव के साथ आए उसके दोस्तों ने उसकी मदद करने की बजाय वहां से भागना बेहतर समझा। वे तुरंत वहां से भाग निकले।

President Visit: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति का दौरा! बंद रहेंगे ट्रैफिक, इन सड़को पर जानें से बचें

Jamia University: जामिया प्रशासन ने दिवाली वाले विवाद पर दिया जवाब, जानें क्या कहा?

Tags:

India newsMP news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT