Hindi News / Madhya Pradesh / Mp Road Accident Bus Collides With Divider At Mohi Ghat In Madhya Pradesh 2 Dead 40 Injured India News

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के मोही घाट पर डिवाइडर से टकराई बस, 2 की मौत, 40 घायल

India News (इंडिया न्यूज), MP Road Accident: पांढुर्णा में गुरुवार रात एक भीषण बस दुर्घटना ने कई परिवारों की जिंदगी बदल दी। भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा कंपनी की बस मोहि घाट पर बारिश और बस की तेज रफ़्तार की वजह से अनियंत्रित हो गई और पलट गई।इस हादसे में 2 लोगों की मौके […]

BY: Veshali Dhanik • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), MP Road Accident: पांढुर्णा में गुरुवार रात एक भीषण बस दुर्घटना ने कई परिवारों की जिंदगी बदल दी। भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा कंपनी की बस मोहि घाट पर बारिश और बस की तेज रफ़्तार की वजह से अनियंत्रित हो गई और पलट गई।इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए है।

बस 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी

घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। यात्रियों के अनुसार, बारिश के बीच बस 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकरा गई।

किन्नरों ने खुलेआम आदमी के साथ की ऐसी हरकत, हैवानियत का वीडियो हो रहा वायरल, देखकर थर थर कांप जाएंगे आप

MP Road Accident

18 गंभीर रूप से घायल

स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। 4 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पांढुर्णा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 लोगों की मौत हो गई। 18 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

1 यात्री के बस के नीचे दबा है

डॉ. मिलिंद गजभिये और डॉ. विनित श्रीवास्तव ने बताया कि कई घायलों का इलाज जारी है। 1 यात्री के बस के नीचे दबे होने की खबर है, जिसकी मौत की आशंका है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बस की तेज रफ्तार और खराब मौसम

यात्री अभिजीत कङू और सोहम कङू ने बताया कि दुर्घटना के समय भारी बारिश हो रही थी। बस की तेज रफ्तार और खराब मौसम हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Also Read:

Tags:

india news MPMadhya Pradesh NewsMP Road AccidentRoad accident
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue