India News (इंडिया न्यूज), MP Robber Bride: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के सिर्फ 8 दिन बाद ही एक दुल्हन घर से फरार हो गई। यह कोई आम घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें लुटेरी दुल्हन ने नकली पहचान का इस्तेमाल कर शादी रचाई और फिर मौका मिलते ही लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर भाग निकली।
ग्वालियर के रॉय कॉलोनी में रहने वाले युवक शिवम कुमार की शादी की चर्चा उसकी बहन के ससुराल पक्ष से शुरू हुई। उन्होंने भोपाल की एक लड़की से उसका रिश्ता तय करवाया। दोनों परिवारों की सहमति से शादी तय हुई और धूमधाम से शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई और पति के साथ 8 दिन तक सामान्य जीवन बिताया।
MP Robber Bride
MP Weather News Today: गर्मी का जोरदार असर लगातार जारी, कब तक होगी बारिश? जाने मौसम के सारे अपडेट
शादी के आठवें दिन जब शिवम काम से घर लौटा, तो उसकी पत्नी पूजा घर पर नहीं थी। उसने तुरंत उसे फोन लगाया, लेकिन फोन बंद था। जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला, तो शक गहराने लगा। इसके बाद उसने पत्नी के आधार कार्ड की जांच करवाई, जिससे पता चला कि आधार कार्ड नकली था। जब शिवम ने घर में रखे गहने और नकदी की जांच की, तो उसे पता चला कि दुल्हन सारे गहने और पैसे लेकर फरार हो चुकी है। यह खबर सुनकर उसके होश उड़ गए।
फिलहाल, युवक ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि अगर वह शिकायत करता है, तो पूरी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला उन लोगों के लिए एक सबक है जो बिना पूरी जांच-पड़ताल किए शादी के रिश्ते तय कर लेते हैं। शादी से पहले लड़की की पहचान, दस्तावेज और पृष्ठभूमि की जांच करना बेहद जरूरी है ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।