Hindi News / Madhya Pradesh / Mp Weather Update Cold Showed Its Effect Rapid Drop In Temperature With Chill

MP Weather Update: ठंड ने दिखाया असर, ठिठुरन के साथ तापमान में तेजी से गिरावत

India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर रात का न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिरा है। प्रदेश में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड और […]

BY: Shagun Chaurasia • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर रात का न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिरा है। प्रदेश में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर दिख रहा है। राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

UP Weather Update: ठंड का बढ़ता कहर,घने कोहरे का अलर्ट जारी

MP Weather News Today: दिन पर दिन बदलते मौसम का मिजाज, कही बारिश और ओले गिरे तो कही तेज धूप की मार, जाने क्या है आज के हाल

MP Weather Update

ठंडी हवाओं के चलते

उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ा है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में शीतलहर चलने और घने कोहरे की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन हालातों के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठिठुरन बढ़ सकती है।

तापमान में गिरावट दर्ज

शुक्रवार को पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों की बात करें तो मंडला में 7 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री और जबलपुर में 8.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इंदौर और ग्वालियर में भी ठंड का असर तेज है। दिन के समय भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश के प्रमुख शहरों में सबसे कम है। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन जैसे शहरों में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे है।

संभल में शांति! न्यायिक जांच दल के साथ-साथ सपा का प्रतिनिधिमंडल करेगा हिंसा क्षेत्र का दौरा, अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Tags:

Hindi NewsIndia newsindia news hindilatest newsMP newsMP Weather Updatetop newstreanding newsWeather Update
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue