India News (इंडिया न्यूज़),Mp Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार सुधार हो रहा है। हवाओं की दिशा बदलने से जहां सूरज की तपिश बढ़ने लगी है, वहीं रात में भी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी है। दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मंडला सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 फरवरी से प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं। शनिवार से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। साथ ही ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
इस वजह से अब बारिश की संभावना..
गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान खजुराहो में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, अगले 4 दिन में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन इनका असर प्रदेश में कम रहेगा। इस वजह से अब बारिश की संभावना नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिलाजुला असर रहेगा। सुबह और रात में ठंड रहेगी। इससे ठंड का एक और दौर आ सकता है। पारा गिरेगा। वहीं, दिन में धूप खिली रहेगी। विज्ञापन लगातार दूसरे दिन मंडल में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में पारा 28 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को मंडला सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। सिवनी में पारा 31.5 डिग्री, खंडवा में 31.9 डिग्री रहा, जबकि खरगोन, रतलाम, नर्मदापुरम, सागर में पारा 31 डिग्री के पार रहा। भोपाल, बैतूल, गुना, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़, उमरिया में पारा 29-30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। सिवनी, नर्मदापुरम, धार और छिंदवाड़ा में पारा 15 डिग्री से ऊपर रहा।
इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पूर्वी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी जुड़ी हुई है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की ओर 268 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं) उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर बनी हुई है। इसके अलावा 1 और 3 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में बादल छाने लगेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
2 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
- 31 जनवरी: दिन में गर्मी महसूस होगी, लेकिन रात और सुबह में ठंड रहेगी।
- 1 फरवरी: राज्य में कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं।
महाकुंभ भगदड़ में कैसी है अब घायलों की हालत, DGP ने दी ये बड़ी जानकारी
Get Current Updates on,
India News,
India News sports,
India News Health along with
India News Entertainment,
and Headlines from India and around the world.