Hindi News / Mahakumbh / Mamta Kulkarni Was Expelled From Kinnar Akhara Know Who Is Head Of The Kinnar Akhara

ममता कुलकर्णी नहीं तो फिर कौन है किन्नर अखाड़े का चीफ? कैसे मिलती है यह उपाधि?

Mamta Kulkarni Expelled: ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बर्खास्त कर दिया गया है और उनसे महामंडलेश्वर का पद भी छीन लिया गया है। अब सवाल उठता है कि किन्नर अखाड़े का मुखिया कौन है?

BY: Deepak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Mamta Kulkarni Expelled: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद बड़ा झटका लगा है। खबर है कि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बर्खास्त कर दिया गया है और उनसे महामंडलेश्वर का पद भी छीन लिया गया है। इतना ही नहीं आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी पद और अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। अब सवाल उठता है कि किन्नर अखाड़े का मुखिया कौन है? महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर जैसे शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ कौन कार्रवाई कर सकता है?

ममता कुलकर्णी बनी थीं महामंडलेश्वर

आपको बता दें, हाल ही में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह किन्नर अखाड़े में शामिल होती नजर आ रही थीं। जहां उनका पट्टाभिषेक अनुष्ठान चल रहा था। इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई और उन्हें नया नाम भी मिला यमाई ममता नंद गिरि। इसके बाद विवाद शुरू हो गया और कई संतों और अखाड़ों ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि दिए जाने पर आपत्ति जताई।

महाकुंभ में महाशिवरात्रि का जश्न! उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; ट्रैफिक संभालने के लिए प्रशासन अलर्ट

Mamta Kulkarni Expelled

किन्नर अखाड़े का प्रमुख कौन है?

सनातन संस्कृति में महामंडलेश्वर का पद बहुत महत्वपूर्ण है। शंकराचार्य के बाद महामंडलेश्वर दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक पद है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनने के बाद किन्नर अखाड़े की प्रमुख बन गईं, तो ऐसा नहीं है। दरअसल, किन्नर अखाड़े के शीर्ष पर इसके संस्थापक ऋषि अजय दास हैं। उनका दावा है कि उन्होंने 2015 में इस अखाड़े की स्थापना की थी। 2 मई 2016 को उन्होंने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े का आचार्य महामंडलेश्वर बनाया। ऐसे में अखाड़े के संस्थापक का पद सबसे बड़ा हो जाता है, आचार्य महामंडलेश्वर का पद दूसरे नंबर पर आता है।

मुसलमानों ने नेतन्याहू को दिया दगा! इधर इजराइल ने 110 फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा उधर धोखेबाजो ने बहा दिया यहुदियों का खून, क्या होने वाला है कुछ बड़ा ?

किन्नर अखाड़े में दो फाड़

हालांकि, किन्नर अखाड़े में अंदरूनी विवाद भी है, जो खुलकर सामने आ गया है। अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने जब से लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को निष्कासित किया है, तब से किन्नड़ अखाड़े में दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा है कि अजय दास को इस अखाड़े से बहुत पहले ही निष्कासित कर दिया गया था, इसलिए वह ऐसा फैसला नहीं ले सकते। साथ ही अजय दास ने घोषणा की है कि जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की नियुक्ति की जाएगी।

देश के सबसे बड़े सोना लुटेरा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, इस राज्य में भी कर चुका बड़ा कांड

Tags:

mahakumbh 2025Mamta Kulkarni Expelled

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue