Hindi News / Mahakumbh / Take Things Home From Maha Kumbha Troubles Will Be Eliminated Troubles Will Vanish

महाकुंभ से घर ले जाना न भूलें ये चीजें, मिट जाएंगे सारे कष्ट, छुमंतर होंगे सारे गृह कलेश!

Mahakumbh 2025: अगर आप महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं तो गंगा घाट से कुछ चीजें जरूर ले जाएं। पौष पूर्णिमा यानी आज से महाकुंभ शुरू हो गया है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है। 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाला यह महापर्व 26 फरवरी 2025 को संपन्न होगा। अगर आप महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं तो गंगा घाट से कुछ चीजें जरूर ले जाएं। पौष पूर्णिमा यानी आज से महाकुंभ शुरू हो गया है। अगर आप महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे हैं या जा रहे हैं तो इस मेले से कुछ चीजें अपने घर जरूर लाएं। इन पवित्र चीजों को घर लाने से वास्तु ग्रह और ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है।

किस्मत चमकेगी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ से कुछ खास चीजें अपने घर लाने से न सिर्फ जीवन में सुख-शांति आती है, बल्कि किस्मत भी चमकती है। आइए जानते हैं इन शुभ चीजों के बारे में। हिंदू धर्म में महाकुंभ को बेहद पवित्र पर्व माना जाता है। महाकुंभ में भाग लेने के लिए करोड़ों लोग पवित्र घाटों पर पहुंचते हैं। इस बार भी महाकुंभ के दौरान करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंचेंगे।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, बरसा इतना खजाना, हिंदुओं का महा मेला देखती रह गई पूरी दुनिया

Mahakumbh 2025: महाकुंभ से घर ले जाना न भूलें ये चीजें

ग्रह दोष होंगे दूर

धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से ग्रह दोष दूर होते हैं और वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद इन चीजों को घर जरूर लाना चाहिए।

संगम की पवित्र मिट्टी

गंगा घाट की मिट्टी को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। महाकुंभ से त्रिवेणी संगम की मिट्टी घर लाएं। इस मिट्टी को आप तुलसी के पौधे में डाल सकते हैं या पूजा स्थल के पास रख सकते हैं। इस पवित्र मिट्टी को लाकर घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर रखें। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति बनी रहती है।

तुलसी माला और रुद्राक्ष

रुद्राक्ष और तुलसी माला को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। रुद्र और तुलसी माला को घर लाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। अगर आपको किसी साधु या संन्यासी से रुद्राक्ष मिल जाए तो समझिए आपके जीवन की परेशानियां दूर हो गईं।

त्रिवेणी घाट का पानी

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। त्रिवेणी घाट का जल भी आपको अपने घर लाना चाहिए। इस जल को घर में रखने से ग्रह दोष और वास्तु दोष दूर होते हैं। आप इस जल का उपयोग धार्मिक कार्यों के दौरान कर सकते हैं।

डुबकी लगाने से पहले इस रहस्यमयी देवता की करते हैं पूजा, महाकुंभ अमृत स्नान की ये है परंपरा!

भोग

महाकुंभ के दौरान मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को दिव्य माना जाता है। ऐसे में इन्हें घर लाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन के सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर भी कई पवित्र मंदिर हैं। कुंभ में स्नान करने के बाद इन मंदिरों के दर्शन करने से यात्रा पूरी मानी जाती है। आपको भी पवित्र स्नान करने के बाद किसी मंदिर में जाना चाहिए और वहां से प्रसाद घर लाना चाहिए। महाकुंभ के दौरान मंदिरों के प्रसाद को दिव्य प्रसाद कहा जाता है और इस प्रसाद को घर लाना फलदायी माना जाता है।

घाट से फूल घर लाएं

महाकुंभ से फूल घर जरूर लाएं। त्रिवेणी घाट या किसी भी मंदिर में आपको फूल मिल जाएंगे। वहीं अगर आपको कोई फूल किसी संत या ऋषि से मिले तो उसे और भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाकुंभ से लाया गया फूल घर में सुख-शांति लाता है।

अगर ब्रह्म मुहूर्त में दिख रहें हैं ये 5 सपने, समझ जाएं दे रहे हैं तरक्की के संकेत, भरने वाली है तिजोरी!

Tags:

mahakumbh 2025

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue