होम / Maratha Reservation Case: मराठा आरक्षण को लेकर सियासत गर्म, हेमंत पाटिल ने दिया इस्तीफा

Maratha Reservation Case: मराठा आरक्षण को लेकर सियासत गर्म, हेमंत पाटिल ने दिया इस्तीफा

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 29, 2023, 10:09 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Maratha Reservation Case:,महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। जिसका कारण मराठा समुदाय आरक्षण को लेकर मनोज जारंगे पाटिल के द्वारा हो रहा भूख हड़ताल है। पूरे प्रदेश में अभी भूख हड़ताल को लेकर बातें लगातार तेज हो रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस हड़ताल के कारण कई गांवों में नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। नेता जहां भी जा रहे हैं, मराठा प्रदर्शनकारी उनका जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। जिसके बाद अब इस मामले में कई सांसद औऱ मंत्री भी आ चुके है। बता दें कि, रविवार को शिंदे गुट के हिंगोली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हेमंत पाटिल के पास आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारी पहुंचे तो उसी समय सांसद ने अपने लेटरपैड पर लोकसभा अध्यक्ष के नाम से पत्र लिखकर सांसद पद से इस्तीफा दे दिया।

हेमंत पाटिल की भूमिका

जानकारी के लिए बता दें कि, मराठा समुदाय में आरक्षण की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों ने सांसद हेमंत पाटिल से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होने मुख्य रूप से सांदस के इस्तीफा देने की मांग की। वहीं उनकी मांग पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सांसद हेमंत पाटिल ने लोकसभा अध्यक्ष के पक्ष में अपने लेटरहेड पर अपना इस्तीफा लिखकर आंदोलनकारियों को सौंप दिया।

हेमंत पाटिल का समर्थन

इसके साथ ही जानकारी ये भी सामने आ रही है कि, इस मामले को लेकर सांसद हेमंत पाटिल ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें पाटिल ने कहा कि, ‘महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण का मुद्दा कई वर्षों से लंबित है. इसको लेकर मराठा समुदाय की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मैं मराठा समुदाय के लिए, किसानों के लिए कई वर्षों से लड़ रहा हूं। इसलिए, मैं मराठा समुदाय के आरक्षण आंदोलन का समर्थन करता हूं। वहीं जानकारी ये भी सामने आ रही है कि, हेमंत पाटिल के सांसद पद से इस्तीफा देने की खबर सार्वजनिक होने के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। मराठा आरक्षण के समर्थन में विभिन्न जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं।

एक नजर

जानकारी के लिए बता दें कि, महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होने के बाद ही उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी माने जाने वाले हेमंत पाटिल ने एकनाथ शिंदे के साथ जाने का फैसला किया। उनके इस फैसले ने राज्य की सियासी समीकरण को हिला कर रख दिया। जिसके बाद कई लोगों की भौंहें तन गईं। वहीं नांदेड़ के अस्पताल में हुए हादसे के बाद सांसद हेमंत पाटिल ने शंकरराव चव्हाण सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल से टॉयलेट साफ करने को कहा था।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nepal Bans Indian Spice: नेपाल ने एवरेस्ट और MDH मसालों पर लगाया प्रतिबंध, भारतीय मसाला ब्रांड लगातार विवादों में- Indianews
Madhya Pradesh: नशे के आदी बेटे ने बैट से पीट-पीटकर पिता की हत्या, मां को भी किया घायल- Indianews
Goa land grabbing case: ईडी ने गोवा में जमीन हड़पने के मामले में 36 लोगों के खिलाफ शिकायत की दर्ज – Indianews
Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को 6 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया, छापे में 37 करोड़ हुए थे बरामद- Indianews
Kerala: उंगली की सर्जरी की जगह डॉक्टर ने गलती से कर दिया जीभ का ऑपरेशन, लोगों में भारी आक्रोश- Indianews
UK Student Visa: रुका, रुका, रुका…, ऋषि सुनक ने माइग्रेशन कम करने पर पोस्ट की वीडियो, देखें- Indianews
Indian Spices: यूके वॉचडॉग ने भारतीय मसालों पर लागू किए अतिरिक्त नियंत्रण, विवाद में ये ब्रांड- Indianews
ADVERTISEMENT