होम / महाराष्ट्र में बढ़ा कोविड का खतरा, बीते 24 घंटे में 900 से अधिक मामले, अकेले मुंबई में 276 नए केस दर्ज

महाराष्ट्र में बढ़ा कोविड का खतरा, बीते 24 घंटे में 900 से अधिक मामले, अकेले मुंबई में 276 नए केस दर्ज

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 7, 2023, 9:19 pm IST

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड के 900 से ज्यादा नए केस दर्ज हुए हैं। इस संक्रमण के कारण 3 मरीजों की मौत हो गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन में 423 कोविड मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रदेश में कोविज-19 रिकवरी रेट 98.12 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड के 803 नए मामले सामने आए थे। साथ ही 3 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई थी।

मुंबई में कोविड-19 की स्थिति

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के 276 नए मामले दर्ज किए गए हैं। BMC की ओर से जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, कोरोना से ठीक होने की दर मुंबई में 98.2 परसेंट है। मुंबई में एक दिन कोरोना के 104 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1376 है। मुंबई में बीते दिन गुरुवार, 6 अप्रैल को कोविड-19 के 216 नए मामले सामने आए थे। साथ ही एक मरीज की मौत हो गई थी।

देश में 10-11 अप्रैल को होगा मॉक ड्रिल

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की वजह से मुंबई में 10-11 अप्रैल को सभी सरकारी अस्पताल, नगरपालिका अस्पताल और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया जाएगा। फरवरी मध्य से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पतालों में बेड, मेडिकल सप्लाई, दवाइयों के स्टॉक, ऑक्सीजन, वैक्सीन स्टॉक और मैनपावर की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। वहीं देश में 10-11 अप्रैल को सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया होगा।

Also Read: ‘इफ्तार पार्टी में व्यस्त हैं, लेकिन…’, बिहार हिंसा को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hezbollah: हिजबुल्लाह की जवाबी कार्रवाई, इजरायल पर दागे ड्रोन और गाइडेड मिसाइलें -India News
Israel Hostage Footage: हमास ने जारी किया ‘जीवन प्रमाण’ फुटेज, गाजा में रखे दो बंधकों का है वीडियो -India News
Delhi Protests: आप-भाजपा ने अलग-अलग किया विरोध प्रदर्शन, एमसीडी चुनाव और केजरीवाल के इस्तीफे पर आए आमने-सामने -India News
Cambodia Explosion: कंबोडिया के सैन्य अड्डे पर बड़ा विस्फोट, पीएम हुन मानेट ने जताया दुख -India News
Mangalsutra: क्यों पहना जाता है मंगलसूत्र? कैसे शुरू हुई ये की परंपरा, जानें इसके पिछे की मान्यता- Indianews
Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगल में लगी भीषण आग, वायुसेना और सेना को बुझाने के लिए बुलाया गया -India News
Aaj Ka Panchang:​​ आज रविवार का दिन आपके लिए होगा खास, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय- Indianews
ADVERTISEMENT