India News (इंडिया न्यूज़), Mumbai News: मुंबई से अपराध की एक ख़बर सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय महिला बिंदू दुबे ने कथित तौर पर अपने 23 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। मिल रही जानकारी के मुताबिक बेटे ने उससे मारपीट की थी और उससे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। यह घटना शनिवार को मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई।
जानकारी के मुताबिक उनका बेटा शिवकुमार शराबी था और शराब खरीदने के लिए अपनी मां से पैसे लेने की कोशिश करता था। दोनों जोगेश्वरी के शुक्ला कंपाउंड में रहते थे। कथित तौर पर बिंदू दुबे घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं। उस दिन शिवकुमार द्वारा शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा था। तभी लड़के ने अपनी मां पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसने गुस्से में कथित तौर पर चाकू उठाया और उसकी छाती में घोंप दिया।
PM Modi Interview: चुनाव से पहले पीएम मोदी का ऐलान, 2047 तक भारत को विकसित बनाने पर सारा ध्यान
ओशिवारा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। शिवकुमार की चीख सुनकर उनके पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।