Hindi News / Indianews / Bharat Jodo Yatra Congress Will Do Hath Se Hath Jodo Campaign

'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस करेगी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान, प्रियंका गांधी आगे बढ़ाएंगी पदयात्रा का संदेश

Bharat Jodo Yatra: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में 26 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस अभियान के जरिए पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे देश में […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Bharat Jodo Yatra: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में 26 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस अभियान के जरिए पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे देश में आधी आबादी यानी महिलाओं पर फोकस करते हुए 2 माह तक चलने वाले इस अभियान का नेतृत्व करेंगी।

प्रियंका गांधी महिलाओं के साथ करेंगी पदयात्रा 

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने इसे लेकर कहा है कि इस अभियान के तहत पद रैलियों और यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश फैलाने के लिए प्रियंका गांधी हर एक राज्य की राजधानी में महिलाओं के साथ पदयात्रा करेंगी। इस अभियान के दौरान महिलाओं से जुड़े हुए और महंगाई के मुद्दे खासतौर पर उठाए जाएंगे।

पोते की जलाई चिता फिर उसी में कुद कर दादा ने दे दी जान, अधजली लाश देख दंग रह गए लोग, पीछे की वजह जान पुलिस का ठनका माथा 

Bharat Jodo Yatra

Also Read: उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.1 तीव्रता

Tags:

Bharat Jodo YatraBharat Jodo Yatra in DelhiCongressIndia newsPriyanka GandhiRahul Gandhi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue