होम / CBI Raids In 14 States इंटरनेट पर यौन उत्पीड़न केस में CBI ने 14 राज्यों में की छापेमारी

CBI Raids In 14 States इंटरनेट पर यौन उत्पीड़न केस में CBI ने 14 राज्यों में की छापेमारी

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 16, 2021, 3:07 pm IST

संबंधित खबरें

CBI Raids In 14 States
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

सीबीआई ने इंटरनेट पर यौन उत्पीड़न और शोषण के आरोप में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छापेमारी की है। सीबीआई की टीमों ने 83 लोगों से संबंधित 76 ठिकानों पर दबिश दी है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, यूपी, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। बताया गया है कि सीबीआई ने आनलाइन बाल यौन शोषण से संबंधित शिकायतों पर कुल 83 आरोपियों के खिलाफ 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

CBI के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में छापेमारी कर तलाशी ली जा रही है। छापेमारी का यह अभियान समन्वित तरीके से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छापेमारी का यह अभियान समन्वित तरीके से चलाया जा रहा है।

Also Read : https://indianews.in/indian-air-force-got-hammer-missile/

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT