होम / Defense Minister Rajnath Singh ने कर्नल होशियार सिंह की पत्नी के पैर छूकर लिया आर्शिवाद

Defense Minister Rajnath Singh ने कर्नल होशियार सिंह की पत्नी के पैर छूकर लिया आर्शिवाद

India News Editor • LAST UPDATED : December 14, 2021, 10:01 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Defense Minister Rajnath Singh : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1971 के युद्ध के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित कर्नल होशियार सिंह की पत्नी के पैर छूकर उनसे आर्शिवाद लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय पर्व समापन समारोह में कहा कि भारत के लिए 1971 के युद्ध में जीत विश्व इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण जीत थी। और इसके साथ ही 1971 के युद्ध में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण को “दुनिया के इतिहास में ऐतिहासिक आत्मसमर्पण” करार दिया।

Defense Minister Rajnath Singh ने सुरक्षा बलों को सराहा

रक्षा मंत्री ने भारतीय सीमाओं की रक्षा में सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जवान देश की सीमाओं के साथ हमारी एकता और अखंडता के भी रक्षक रहे हैं। देश चैन की नींद इसलिए ही सोता है क्योंकि हमारे देश के जवान जागते रहते हैं। देश के प्रति इनका बलिदान कभी भी नहींं चुकाया जा सकता।

रविवार को किया स्वर्णिम विजय पर्व कार्यक्रम का उद्घाटन (Defense Minister Rajnath Singh)

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12 दिसंबर यानी रविवार के दिन राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया गेट लॉन में सशस्त्र बलों की वीरता और व्यावसायिकता और भारत-पाक 1971 युद्ध में बांग्लादेश की मुक्ति में उनके योगदान की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ का उद्घाटन किया था। इस आयोजन ने युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने के साल भर चलने वाले समारोह की परिणति को चिह्नित किया।

Also Read : Politics राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना कहा संसद में नहीं आते पीएम

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT