इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Delhi NCR Weather Report आज मकर संक्रांति के दिन दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। ठंड ही नहीं कोहरे भी अपना कहर बरपाना रहा है। राजधानी में कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी भी कम हो गई। अब इस भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
Delhi NCR Weather Report
आईएमडी के मुताबिक, पालम में सुबह साढ़े चार बजे घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। सफदरजंग में सुबह सात बजे घना कोहरा देखा गया, जहां दृश्यता 100 मीटर से भी कम रह गई। इसके अलावा राजपथ, लाजपत नगर आदि में भी घना कोहरा देखा गया। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों तक राजधानी में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद भी मध्यम कोहरा छाया रहेगा। (Delhi NCR Weather Report)
Delhi NCR Weather Report
गुरुवार में कोहरा ही नहीं, ठंड भी खूब रही। अब अगले छह से सात दिनों तक दिन और रात में कंपकंपी का दौर रह सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान महज 16.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। रिज का अधिकतम तापमान 15.8, जाफरपुर का 15.5
नरेला का 15.1 और मयूर विहार का अधिकतम तापमान महज 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह घटकर 5.8 डिग्री रह गया. यह सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, लोदी रोड में तापमान 5.7, आया नगर में 5.2, जाफरपुर में 5.8 और नरेला में 5.3 रहा। (Delhi NCR Weather Report)
Delhi NCR Weather Report
Delhi NCR में घने कोहरे के चलते सड़कों के साथ साथ ट्रेनों पर भी इसका बहुत प्रभाव देखने को मिला है। राजधानी और शताब्दी समेत दिल्ली की कई ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंच रही है।
Delhi NCR Weather Report
कोहरा ज्यादा होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम हो गई। इसके कारण उड़ानें रद्द करने या उनके मार्ग बदलने की कोई आवश्यकता नहीं थी। लेकिन इस वजह से करीब 100 उड़ानें देर से उड़ान भर सकीं और उतर पाईं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर कोहरे का असर बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुआ। यह असर सुबह करीब 10 बजे तक रहा।
Also Read : Weather North India Report ठंड से बेहाल दिल्ली-एनसीआर, पारा 8 डिग्री, विजिबिलिटी 50 मीटर
Connect With Us: Twitter Facebook