Hindi News / Indianews / Former President Pratibha Patils Husband Passes Away Funeral To Be Held In Pune Today

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Devisingh Shekhawat Passes Away:देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का आज शुक्रवार, 24 फरवरी को निधन हो गया है। उन्होंने पुणे में अपनी अंतिम सांस ली है। 89 साल की उम्र में उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Devisingh Shekhawat Passes Away:देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का आज शुक्रवार, 24 फरवरी को निधन हो गया है। उन्होंने पुणे में अपनी अंतिम सांस ली है। 89 साल की उम्र में उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज शुक्रवार सुबह 9 बजे उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिस कारण उनका निधन हो गया है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देवीसिंह शेखावत के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन पर मेरी संवेदनाएं हमारी पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने अपने विभिन्न सामुदायिक सेवा प्रयासों के माध्यम से समाज में एक पहचान बनाई।”

100 मीटर के दायरे में 14 दुकानों में हुई चोरी, UPI पेमेंट की वजह से हुआ ऐसा चमत्कार, हाथ मलते रह गए चोर

Devisingh Shekhawat Passes Away

इसके अलावा NCP प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर लिखा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात कृषिविद देवीसिंह रणसिंह शेखावत जी के निधन से गहरा दुख हुआ। दिग्गज नेता ने अमरावती के पहले महापौर के रूप में कार्य किया। भारत के पहले सज्जन के रूप में वह श्रीमती प्रतिभा ताई के लिए एक मजबूत स्तंभ थे।”

देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। दुख की इस घड़ी में श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल जी और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।”

आज पुणे में होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को ही पुणे में होगा। बता दें कि प्रतिभा पाटिल के अलावा उनके परिवार में बेटा और बेटी है।

Also Read: तिरुवनंतपुरम में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, टेल स्ट्राइक बना कारण

Tags:

India news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue