इंडिया न्यूज,कीव:
Indian Students Stranded At War Torn Ukraine राजस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता चार्मेश शर्मा का दावा है कि युद्धग्रस्त युक्रेन में अब भी हरियाणा की दो लड़कियां फंसी हैं। वह युक्रेन के खेरसॉन शहर में हैं और दोनों के पास खाने बहुत कम सामान बचा है। बंूदी निवासी चार्मेश शर्मा के अनुसार इसी माह दस तारीख को भारतीय अफसरों को यूक्रेन में फंसे पांच छात्रों के बारे में सूचित किया गया था। इनमें से तीन छात्रों को वापस लाया गया है, जिनके नाम मिलन डोमाडिया, वादी विवेक ,और अरोकिया राज हैं। वे उस निश्चि स्थान पर पहुंचने में सफल रहे जहां से भारतीयों को वापस लाया जाना था।
Russia Ukraine War 27th Day Update
चार्मेश शर्मा ने बताया कि दोनों लड़कियों रोहतक की हैं और उनके नाम सिमरन कौर और तनु खेरसन हैं। वे दोनों 19 साल की हैं। उन्हें खेरसॉन शहर के समीप उस जगह पहुंचना था, जहां से उन्हें भारत लाया जाना था मगर वह वहां नहीं पहुंच सकी थीं इस वजह से खेरसॉन में ही रह गई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि तीनों छात्रों को क्रीमिया बस से क्रीमिया होते हुए रूस की राजधानी मॉस्को ले जाया गया था। इसके बाद वे पिछले हफ्ते फ्लाइट से स्वदेश लौट आए।
राजस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता चार्मेश शर्मा
चार्मेश शर्मा ने बाया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री को भी यूक्रेन में फंसी दोनों लड़कियों के बारे में आॅनलाइन सूचना भेजकर उन्हें वापस लाने की अपील की गई है। लड़कियों ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास के निर्देश पर अपना सामान अपने भवन के देखभाल करने वाले कर्मचारी के पास जमा करवा दिया था जिसके कारण अब उनके पास ठंड से बचने के लिए भी गर्म कपड़े नहीं हैं। वे मुश्किल से रातें बिता रही हैं। शर्मा ने कहा कि वह वॉट्सऐप पर दोनों लड़कियों से निरंतर कंटेक्ट में हैं। उन दोनों को जल्द खेरसॉन से निकालने की जरूरत है।
Also Read : Ukraine Bluntly on Russia’s Proposal रूस के प्रस्ताव पर यूक्रेन की दो टूक, कहा- समर्पण का तो सवाल ही नहीं
Connect With Us : Twitter Facebook