होम / Indian Women Success Story दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली देश की बेटियां अब गणतंत्र दिवस पर फहराएंगी महिला सशक्तिकरण का झंडा

Indian Women Success Story दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली देश की बेटियां अब गणतंत्र दिवस पर फहराएंगी महिला सशक्तिकरण का झंडा

Vir Singh • LAST UPDATED : January 19, 2022, 8:26 am IST

संबंधित खबरें

Indian Women Success Story

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Indian Women Success Story दुनियाभर में देश का नाम रोशन करने वाली भारत की बेटियां इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर महिला सशक्तिकरण का झंडा लहराएंगी। गौरतलब है कि आजादी के बाद से अब तक देश को दुनियाभर के सशक्त देशों की लिस्ट में लाने और विश्व में भारत का नाम रोशन करने में हमेशा देश की मातृत्व शक्ति की भूमिका सशक्त रही है। इस बार देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है ।

दिव्यांग अरुणिमा फतह कर चुकी हैं माउंट एवरेस्ट, और भी कई उपलब्धियां

अरुणिमा सिन्हा (Arunima Sinha) दिव्यांग महिला हैं और वह माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी हैं। आपने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले कई लोगों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, लेकिन वर्ष 2013 में देश की इस दिव्यांग बेटी ने माउंट एवरेस्ट फतह कर देश का नाम रोशन किया था।

Indian Women Success Story
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली बेटी दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा

यह पहला मौका था जब भारत की किसी दिव्यांग महिला ने माउंट एवरेस्ट पर पहुंच कर विश्व में भारतीय महिलाओं की ताकत का परिचय दिया था। उनके नाम कई उपलब्धियां हैँ। वह अरुणिमा अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। इस उपलब्धि में भी वह पहली दिव्यांग महिला बनी थी। अरुणिमा वॉलीबॉल की नेशनल प्लेयर भी रह चुकी हैं। उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

गीता गोपीनाथन : IMF में देश की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में वर्ष 2018 में देश की पहली महिला गीता गोपीनाथन (Geeta Gopinathan) की मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर नियुक्ति हुई। गीता ने हार्वर्ड से अर्थशास्त्र की पढ़ाई पूरी की है। उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि और है। वह मशहूर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के बाद हार्वर्ड के अर्थशास्त्र विभाग में स्थायी सदस्यता हासिल करने वाली दूसरी भारतीय हैं।

Indian Women Success Story
गीता गोपीनाथन

इसके अलावा गीता ने वर्ष 2011 के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से यंग ग्लोबल लीडर का खिताब भी हासिल किया है। वर्ष 2014 में आईएमएफ द्वारा जारी की गई दुनिया के 25 शीर्ष के अर्थशास्त्रियों की लिस्ट में गीता गोपीनाथ का भी नाम शामिल था।

अवनी, मोहना, भावना व शिवांगी बन चुकी हैं पायलट

मध्य प्रदेश की बेटी अवनी चतुर्वेदी (Avani Chaturvedi) देश की पहली महिला फाइटर पायलट हैं। रीवा में जन्मी इस महिला के साथ ही मोहना सिंह और भावना कांत (Mohana Singh and Bhawna Kant) को भी भारतीय वायुसेना में लड़ाकू स्क्वाड्रन लीडर चुना गया है।

Indian Women Success Story
मध्य प्रदेश की बेटी अवनी चतुर्वेदी

देश की इन तीन बेटियों के चयन से पहले वायुसेना में महिलाओं को फाइटर प्लेन उड़ाने की इजाजत नहीं थी। 2018 में अकेले लड़ाकू विमान मिग-21 उड़ाने के बाद अवनी पहली भारतीय महिला पालट बनी थीं। वर्तमान में भारतीय वायुसेना के बेड़े में सबसे ताकतवर फाइटर राफेल शामिल हो गया है और इसे उड़ाने के लिए पहली महिला पायलट के तौर पर शिवांगी सिंह को चुना गया है। शिवांगी नौसेना की पहली महिला पायलट हैं।

Also Read : Apple Success Story in Hindi 198 देशों की GDP से ज्यादा है ‘एप्पल’ की मार्केट वैल्यू

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT