इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Kisan Aandolan दिल्ली से बाहदुरगढ़ जाने वाले रास्ते से दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड़िंग हटाकर लोगों की आवाजाही के लिए एक साइड से रास्ता खोल दिया है। जल्द से इसे ट्रैफिक के लिए भी खोला जा सकता है।
आज दिल्ली पुलिस और हरियाणा प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि अभी किसानों के मंच के पास की बैरीकेडिंग नहीं हटाई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इस दिशा में भी काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार तक इस मार्ग की एक लेन को पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
पश्चिमी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त अतुल कटियार ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए टिकरी बॉर्डर से दिल्ली आने वाले मार्ग पर एक लेन को खोले जाने पर विचार चल रहा है। इस दिशा में काम भी किया जा रहा है। बहुत जल्द ही टिकरी बॉर्डर से बहादुरगढ़ दिल्ली आने वाले मार्ग को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
नए कृषि बिलों के विरोध में किसान दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर पिछले साल नवम्बर से बैठे हुए हैं। किसान आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्व दिल्ली में घुसकर माहौल खराब कर सकते हैं। इस तरह के इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने बॉर्डरों की सुरक्षा बढ़ा दी थी।
Connect With Us : Twitter Facebook