होम / अंडमान पहुंचा मानसून, अगले सप्ताह केरल में देगा दस्तक

अंडमान पहुंचा मानसून, अगले सप्ताह केरल में देगा दस्तक

India News Desk • LAST UPDATED : May 17, 2022, 7:42 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: (Weather Update) : भीषण गर्मी के बीच मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून (south west monsoon) अंडमान निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में पहुंच गया है और अगले सप्ताह के अंत में 27 मई को इसके केरल में पहुंचने की संभावना है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मानसून के प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में प्री मानसून बारिश होने के आसार हैं।

कई राज्यों मेें तापमान घटा, बारिश से मिल सकती है राहत

राजधानी दिल्ली के अलावा मध्यप्रदेश सहित समेत देश के कई राज्यों में भी तापमान नीचे आना शुरू हो गया है। इसी हफ्ते मेघायल, उत्तराखंड व केरल में भी बारिश का अनुमान है। आज शाम तक आंतरिक तमिलनाडु, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब-हरियाणा सहित इन राज्यों में भी हल्की बारिश की संभावना

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर पूर्वी बिहार और गोवा में एक या दो स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, गोवा और पश्चिमी हिमालय में भी  हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में भी आज हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

इन राज्यों में लू के आसार

Monsoon Reaches Andaman Next Week It May Reach Kerala
अंडमान पहुंचा मानसून, अगले सप्ताह केरल

उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू की संभावना है। उत्तर भारत में बीते रविवार को भीषण लू चलने के साथ दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। राजस्थान में भी भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। उत्तरी पाकिस्तान के पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं  चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आसपास है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : Weather Update 16 May 2022 : दिल्ली में आंधी-तूफान की संभावना, राजस्थान में लू का कहर जारी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: ‘उद्धव ठाकरे नहीं देंगे जवाब क्योंकि वह डरे हुए हैं…’ अमित शाह ने लगाया बड़ा आरोप -India News
India-Canada Row: कनाडा की राजनीति को प्रभावित करने में भारत की भूमिका, जांच ने किया इस ओर इशारा -India News
Congo Bomb Blast: कांगो में विस्थापन शिविरों पर बम हमला, बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत -India News
Somnath Bharti Resigns: AAP नेता सोमनाथ भारती ने दिया कई पदों से इस्तीफा, बोले- ‘मुझे खुशी है कि…’ -India News
US-Jordan Relations: जो बिडेन गाजा वार्ता के बीच जॉर्डन किंग की करेंगे मेजबानी, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा -India News
Rohith Vemula Case: रोहित वेमुला दलित नहीं…, परिवार पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को देगा चुनौती- Indianews
Samsung Galaxy S23 FE पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जल्दी करें ऑर्डर, ​कहीं हाथ से न निकल जाए डील-Indianews
ADVERTISEMENT