होम / सही सलाह एक स्टार्टअप को दिला सकती है नया मुकाम : मोदी

सही सलाह एक स्टार्टअप को दिला सकती है नया मुकाम : मोदी

India News Desk • LAST UPDATED : May 29, 2022, 1:02 pm IST

संबंधित खबरें

  • स्टार्टअप की मदद के लिए देश में मौजूद हैं कई गुरु

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Prime Minister Mann Ki Baat): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम मन की बात को बात को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, सही सलाह एक स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। पीएम ने कहा, मुझे भरोसा है कि भविष्य में हम स्टार्टअप्स को भारत में नई ऊंचाइयों पर पहुंचते देखेंगे। भारत में कई ऐसे गुरु हैं जो देश में स्टार्टअप की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।  पीएम ने कहा, हमारे देश में ऐसे कई गुरु हैं जो देश में स्टार्टअप की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पीएम ने 89वें संस्करण में कई मुद्दों पर की बात

प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया। यह पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आज 89वां एपिसोड था। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज से जुड़े कई मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। पीएम ने योग दिवस के साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान गंदगी पर भी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह के काम की भी तारीफ की। मोदी ने कहा, यह समूह बेहतर काम कर रहा है।

स्वयं सहायता समूह की मदद के लिए आगे आएं लोग

पीएम मोदी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह तंजावुर डॉल के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी और खिलौने बना रहा है। उन्होंने कहा इससे महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा दें। ऐसा करने आत्मनिर्भर भारत की ताकत और बढ़ेगी।

देश में लगातार बढ़ रही स्टार्टअप की संख्या, यूनिकॉर्न 100 के पार

प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि देश में लगातार स्टार्टअप की संख्या में इजाफा हो रहा। इसी के साथ यूनिकॉर्न की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। यह 100 के पार हो चुकी है। खास बात यह है कि वैश्विक महामारी के समय में भी भारत में स्टार्टअप की संख्या लगातार बढ़ती रही है। मोदी ने कहा, इस बात का मुझे गर्व है कि हमारे देश में कई ऐसे मेंटर्स हैं, जिन्होंने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : सितम्बर से हर महीने चलेंगी 4 वन्दे भारत ट्रैन : अश्विनी वैष्णव

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT