होम / देश के कई शहरों में आज भी हीट वेव का अलर्ट

देश के कई शहरों में आज भी हीट वेव का अलर्ट

India News Desk • LAST UPDATED : May 15, 2022, 9:07 am IST

संबंधित खबरें

  • मानसून के आज अंडमान-निकोबार में दस्तक की संभावना

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: देश के कई शहरों में आज भी हीट वेव का अलर्ट है। (India weather news update) भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली के अधिकतर इलाकों में भी लू के हालात बने रहने के आसार हैं, इसलिए यहां के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान-निकोबार में आज मानसून पहुंचने की संभावना है। 27 मई को मानसून केरल पहुंच सकता है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र (IMD Director General Mrityunjay Mohapatra) ने कहा कि इसी तरह हरियाणा व पंजाब के कुछ इलाकों के लिए भी आरेंज व रेड अलर्ट जारी है। कल यूपी, दिल्ली, हरियाणा, विदर्भ व राजस्थान में कई जगह तापमान 40 से 46 डिग्री रहा। आज पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगह गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है।

 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल तापमान घटने के आसार

मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में कल से तापमान घटने की संभावना है। इसकी वजह उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का सक्रिय होना है। आज रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे धूल भरी आंधी आ सकती है और अधिकतम तापमान में चार डिग्री कम हो सकता है। कल से तीन दिन हल्के बादल छाए रहने की संभावना है जिससे झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिलेगी। 20 मई से दिल्ली में फिर लू का दौर शुरू होने का अनुमान है।

हरियाणा में शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन, सिरसा में पारा, 47.8, एमपी व छत्तीसगढ़ भी तपा

दिल्ली से सटे हरियाणा (haryana weather ) के साइबर सिटी गुरुग्राम में कल 46.8 डिग्री तापमान रहा। यह सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है। इसी के साथ महेंद्रगढ़ के नारनौल में तापमान 46.6 डिग्री रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। सिरसा में पारा 47.8 डिग्री व हिसार में तापमान 46.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के दमोह, सतना, ग्वालियर, राजगढ़, सागर गुना, रीवा, सीधी व सागर तेज लू चली। आज भी इन जिलों में यही स्थिति बनी रहेगी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कल अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा। बिहार में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश भी हो सकती है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें :  Weather Update 14 May 2022 : राजधानी दिल्ली में तापमान 45 पार, अंडमान में 21 मई से मानसून की संभावना

यह भी पढ़ें :   Delhi Weather Update दिल्ली वालों को फिर झुलसाएगी गर्मी, अगले हफ्ते के लिए अलर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT