इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Weather Update 4 April 2022: देश के कई राज्यों में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अप्रैल में ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में पारा लगभग चालीस के पार चल रहा है। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अगर अप्रैल में ये हाल है तो मई-जून में क्या होगा। मौसम विभाग मुताबिक आने वाले एक सप्ताह के अंदर भी मौसम का यही हाल रहने वाला है और लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा लेकिन कुछ राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है।
वहीं राजधानी दिल्ली में पूरे सप्ताह लू का सितम झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद छह से नौ अप्रैल तक लू चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। (Weather Update 4 April 2022)
Weather Update 4 April 2022
बता दें कि राजधानी में बीते दिन अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल, मई और जून में सबसे ज्यादा लू चलती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ और बारिश नहीं होने से अप्रैल में भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
Weather Update 4 April 2022