India News(इंडिया न्यूज),Mohan Charan Majhi: भाजपा नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। प्रभाती प्रविदा और केवी सिंह के रूप में ओडिशा के लिए दो उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त किए गए हैं।
मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। वह राज्य में पहली भाजपा सरकार का नेतृत्व करेंगे। वे 2019 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने वर्ष 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया।
#WATCH | Bhubaneswar | Mohan Charan Majhi to be Chief Minister of Odisha, announces BJP leader Rajnath Singh. pic.twitter.com/5fBKDijVjZ
— ANI (@ANI) June 11, 2024
आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने क्योंझर विधानसभा सीट से 87,000 से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता। उन्होंने बीजू जनता दल की मीना माझी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा मंजरी नाइक को हराया। माझी और अन्य नेताओं का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को शाम 5 बजे होने की संभावना है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दोपहर 2.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे और हवाई अड्डे से राजभवन जाएंगे। ओडिशा के नए सीएम और अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.