<

लिफ्ट में फंसी थी दो मासूमों की जान, बच्ची की बहादुरी से टाला बड़ा हादसा, वीडियो देख थम जाएंगी आपकी सांसें

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा जिसको देखने के बाद आपकी सांसे थम जाएंगी. वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.

Girl Saved Two Kids:  आज के दौर में लिफ्ट हमारी जीवनशैली का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. लेकिन, यही लिफ्ट में तकनीकी खराबी कभी कबार कितनी जानलेवा साबित हो सकती है आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद पता लगा सकते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जाता सकता है कि कुछ बच्चे लिफ्ट में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, तभी  दो बच्चे पहले ही अंदर दाखिल हो चुके थे, तो वहीं अचानक लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से दरवाजे बंद होने लगते हैं. 

इस आपातकालीन स्थिति में जहां ज्यादातर बड़े-बड़े लोग भी घबरा जाते हैं, वहां इस छोटी बच्ची ने अपने कारनामे से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. बच्ची ने लिफ्ट को बंद होने से रोकने के लिए अपनी टांग बीच में अड़ा दी. बच्ची जानती थी कि अगर दरवाजा पूरी तरह लॉक हो गया तो अंदर फंसे बच्चों का निकलना बेहद ही मुश्किल हो जाएगा,  उसने हार नहीं मानी और अपनी पूरी ताकत लगाकर दरवाजों को थामे रखा जब तक दरवाजा खुल नहीं जाता है.

यहां देखें वायरल वीडियो

परिजनों की मदद और सुरक्षित रेस्क्यू

इसी बीच उसने जोर-जोर से चिल्लाकर अपने माता-पिता और आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा. तो वहीं, बच्चों की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए.  जब तक बड़ों ने लिफ्ट के भारी दरवाजों को मजबूती से नहीं पकड़ लिया, तब तक बच्ची डटी रही. इसके बाद उसने एक-एक करके अंदर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में बड़ी सफलता हासिल की. 

लोगों ने की बच्ची की जमकर तारीफ

यह पूरी घटना लिफ्ट के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. तो वहीं,  इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और साथ ही हजारों की संख्या में वीडियो को लाइक भी मिले हैं. इतना ही नहीं, लोग कमेंट्स में बच्ची को ‘लिटिल हीरो’ बता रहे हैं और उसकी फैसले लेने की क्षमता की जमकर सराहना कर रहे हैं. यह वीडियो न केवल बहादुरी की मिसाल है, बल्कि माता-पिता के लिए एक सबक भी है कि बच्चों को लिफ्ट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना कितना जरूरी है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

श्री गुरुकृपा विद्यासंकुल के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग…

Last Updated: May 15, 2026 16:52:32 IST

CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025-26

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, सूरत ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की…

Last Updated: May 15, 2026 16:37:11 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के साथ ‘मातृत्व उत्सव’ का आयोजन

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में मातृत्व के प्रेम, त्याग, शक्ति…

Last Updated: May 15, 2026 16:22:28 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12 के उत्कृष्ट परिणामों का किया गौरवपूर्ण उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में…

Last Updated: May 15, 2026 16:07:11 IST

स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी का शानदार रिजल्ट, कॉमर्स में 100% सफलता हासिल

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 मई: स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी कॉमर्स का रिजल्ट 100% रहा। वत्सल काबरा…

Last Updated: May 15, 2026 15:52:31 IST

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर बढ़े, नोट करें अपने शहरों का हाल

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दामों में उतार का दौर जारी है.…

Last Updated: May 15, 2026 15:36:34 IST