Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > जब युवक ने मौत के मुंह से मवेशियों को निकाला बाहर, ‘रियल लाइफ हीरो’ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जब युवक ने मौत के मुंह से मवेशियों को निकाला बाहर, ‘रियल लाइफ हीरो’ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

घने कोहरे (Dense Fog) के बीच मवेशियों (Cattles) को तेज़ रफ़्तार ट्रेन (High-Speed Train) से बचाने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोगों ने युवक की जमकर सरहाना की है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 7, 2026 15:45:16 IST

Mobile Ads 1x1

Brave Man Saving Cattle: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मानवीय साहस और पशु प्रेम को देखा जा सकता है. वायरल वीडियो के मुताबिक, बिना अपनी जान की परवाह किए बिना एक व्यक्ति पटरियों पर फंसे मवेशियों को मौत के मुंह से निकालने में बड़ी सफलता हासिल करता है. यह घटना न सिर्फ साहस की मिसाल पेश करती है, बल्कि रेलवे सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी भी देने की कोशिश करती है. 

मवेशियों के बीच खड़ा एक मसीहा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि उत्तर भारत की कड़ाके की ठंड और घने कोहरे (Dense Fog) की वजह से दृश्यता (Visibility) बेहद ही शून्य के करीब है. लेकिन, इसी बीच रेलवे ट्रैक पर कुछ गायों और बैलों का झुंज वहां खड़ा हो जाता है. जैसे ही स्थानीय युवक की नज़र रेलवे पटरी पर पड़ती है, बिना अपनी जान की परवाह किए वह युवक पटरियों की तरफ तेजी से दौड़कर उन मवेशियों को मौत के मुंह से निकालने में बड़ी कामयाबी हासिल करता है. 

यहां देखें वायरल वीडियो 



लोगों ने की युवक की जमकर सरहाना 

इस 30 सेकंड के पूरे वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. जहां वीडियो को लेकर लोगों की विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. कुच लोग इस युवक की बहादुरी की सलामी कर रहे हैं तो कुछ उसे ‘रियल लाइफ हीरो’ बता रहे हैं. लेकिन, दूसरी तरफ रेलवे पटरियों के पास मवेशियों की मौजूदगी को लेकर एक गहरी चिंता भी जताई जा रही है. 

वायरल वीडियो को लेकर विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया 

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद कुछ विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे की वजह से लोको पायलट (Loco Pilot) के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है, तो वहीं ऐसे में युवक की फुर्ती ने न केवल बेजुबानों को बचाया बल्कि एक बड़े रेल हादसे को भी पूरी तरह से टाल दिया. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > जब युवक ने मौत के मुंह से मवेशियों को निकाला बाहर, ‘रियल लाइफ हीरो’ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 7, 2026 15:45:16 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS