सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयर इंडिया के एक पूर्व कैबिन क्रू सदस्य को विमान के कॉकपिट में बैठे हुए दिखाया गया है. इस वीडियो में यूनिफॉर्म पहने कैबिन क्रू को पायलट की सीट पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि कोई अन्य व्यक्ति कॉकपिट के अंदर और बाहर के दृश्य रिकॉर्ड कर रहा है.
यह वीडियो वायरल होते ही एयर इंडिया ने संज्ञान लिया और आधिकारिक पोस्ट जारी कर कहा कि इस घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा रही है.
वायरल वीडियो का विवरण
वीडियो में बादलों का नजारा दिखाई दे रहा है, जो संकेत देता है कि विमान उड़ान भर चुका था. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एयरलाइन की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए और ट्रोलिंग शुरू कर दी. एक सूत्र के अनुसार, वीडियो में दिख रहा कैबिन क्रू सदस्य पिछले महीने ही एयर इंडिया छोड़ चुका है. हालांकि, एयरलाइन ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वे वीडियो से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं, क्योंकि कॉकपिट एंट्री के सख्त नियम हैं और कोई भी उसमें एंट्री नहीं ले सकता है.
Wait until you see the end of this video. The plane is in the air and an air hostess is sitting in the cockpit making reels. Is this really allowed? Feels quite disturbing to see something like this when passenger safety is supposed to be the top priority. @DGCAIndia pic.twitter.com/91Nmsr9R70
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) March 10, 2026
एयर इंडिया का आधिकारिक बयान
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि कैबिन क्रू को कभी भी पायलट या कॉकपिट क्रू की सीट पर बैठने की अनुमति नहीं है, खासकर जब विमान हवा में हो. कंपनी ने बयान में कहा, “हम सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो से अवगत हैं जिसमें एयर इंडिया के एक पूर्व केबिन क्रू सदस्य को कॉकपिट के अंदर बैठे हुए दिखाया गया है.” एयरलाइन ने आगे कहा, “एयर इंडिया के कॉकपिट में प्रवेश को लेकर सख्त प्रोटोकॉल हैं और इन मानकों से किसी भी तरह के विचलन को गंभीरता से लिया जाता है. हम वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि कर रहे हैं और साथ ही वीडियो से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए हमने आंतरिक जांच शुरू कर दी है.”
We are aware of a video circulating on social media that shows a former Air India cabin crew member seated inside the cockpit.
Air India has strict protocols governing access to the cockpit, and any deviation from these standards is treated with utmost seriousness. While we are…
— Air India Newsroom (@AirIndia_News) March 10, 2026
बयान में आगे कहा गया, “जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि सभी सुरक्षा और परिचालन प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जा सके. एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.” बता दें कि कॉकपिट में पहुंचने के लिए सख्त प्रोटोकॉल हैं और इनके उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाता है. एयरलाइन ने यात्रियों और जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
विमानन उद्योग में कॉकपिट की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है. अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत, उड़ान के दौरान अनधिकृत व्यक्तियों का कॉकपिट में प्रवेश निषिद्ध है, जो 9/11 जैसे हादसों के बाद और सख्त हो गया. सोशल मीडिया ने यह वीडियो तुरंत ही वायरल हो गया और अब तक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन साथ ही एयर इंडिया की छवि पर सवाल भी खड़े कर दिए. नेटिजन्स ने मीम्स और कमेंट्स के जरिए एयरलाइन को ट्रोल किया, हालांकि कुछ ने इसे पूर्व कर्मचारी का निजी मामला बताया.