सोशल मीडिया (Social Media) पर एक जली हुई सफेद शर्ट (Burnt White Shirt) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये बताई जा रही है. शर्ट की कीमत जानने के बाद लोग हैरान हो गए हैं.
जली हुई शर्ट की एक लाख रुपये की कीमत ने उड़ाए लोगों के होश
Burnt White Shirt Goes Viral: हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर चारों तरफ चर्चा की जा रही है. जहां, एक लग्जरी ब्रांड की सफेद शर्ट का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. पहली नज़र में देखने पर यह शर्ट ऐसी लगती है जैसे इसे प्रेस करते समय बुरी तरह जला दिया गया हो या यह किसी पुरानी कबाड़ से निकाली गई हो. तो वहीं, दूसरी तरफ शर्ट के कॉलर और सामने के हिस्से पर भूरे और काले रंग के बड़े-बड़े जलने के निशान (Burn marks) बने हुए हैं, जिसे ब्रांड ने ‘डिस्ट्रेस्ड आर्ट’ के रूप में पेश कर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.
तो वहीं, जैसे ही इस शर्ट की कीमत का खुलासा हुआ, जो कि 1 लाख रुपये से भी अधिक है, इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. हालांकि, लोग इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि कोई ऐसी चीज़ के लिए इतनी भारी रकम खर्च कर सकता है जो देखने में पूरी तरह से बर्बाद लग रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ इस वीडियो ने एक बार फिर आधुनिक ‘हाई-फैशन’ की परिभाषा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ न सिर्फ तेजी से खींचा बल्कि फैशन की भाषणा को पूरी तरह से बदल भी दिया है. जहां, कुछ यूज़र्स ने मज़ाक में कहा कि उनकी मां ऐसी शर्ट को मुफ्त में भी घर में नहीं रहने देंगी, तो वहीं किसी ने बताया की अमीर लोग फालतू में पैसे को बर्बाद करते हैं. तो वहीं, फैशन की दुनिया में इस तरह के ‘वियर्ड’ या ‘डैमेज्ड’ दिखने वाले उत्पादों का चलन नया नहीं है, लेकिन 1 लाख की कीमत ने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है, जिसके बारे में लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं.
आलोचकों का तर्क है कि लग्जरी ब्रांड्स अब सिर्फ विशिष्टता (Exclusivity) के नाम पर कुछ भी बेचने के लिए बड़ी ही आसानी के साथ तैयार हो जाते हैं. तो वहीं, कुछ फैशन विशेषज्ञों ने अपनी राय देते हुए कहा कि यह ‘डिस्ट्रक्टिव फैशन’ का एक हिस्सा है, जहां सुंदरता के पारंपरिक पैमानों को चुनौती दी जाती है. बावजूद इसके, आम जनता के लिए यह शर्ट किसी महंगे मज़ाक से कम नहीं है.
फिलहाल, वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अभी भी अपनी प्रेस से जली हुई पुरानी शर्ट्स की तस्वीरें तेजी से शेयर कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या उनकी शर्ट की कीमत भी अब लाखों में होगी या फिर नहीं?
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही…
वाराणसी की जिला जेल में बंद रहते हुए एक व्यक्ति ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा…
Fuel Price Hike: निजी ईंधन कंपनी Torrent Gas ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपये…
Inflammation Acute vs Chronic: क्या शरीर में सूजन हमेशा सामान्य होती है? यह कैसे होता…
CBSE Curriculum Controversy: एम.के. स्टालिन ने CBSE स्ट्रक्चर को हिंदी थोपने की रणनीति बताते हुए…